बिजनेस

T+0 Trade Settlement: शेयर बाजार में लागू होगा T+0 सेटलमेंट सिस्टम, दिन के दिन पूरा होगा ट्रेड

T+0 Settlement In Stock Market: चीन के बाद भारत दिन के दिन ट्रेड सेटलमेंट साइकिल पर काम करने वाला दूसरा देश बनने जा रहा है। अधिकांश देशों में, ट्रेड सेटलमेंट आम तौर पर दो दिनों के भीतर पूरा होता है।

Image

स्टॉक मार्केट में T+0 सेटलमेंट लागू होगा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार में लागू होगा टी + 0 सेटलमेंट सिस्टम
  • 28 मार्च से होगी शुरुआत
  • दिन के दिन पूरा होगा ट्रेड

T+0 Settlement In Stock Market: मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) 28 मार्च तक T+0 साइकिल सेटलमेंट निपटान शुरू करेगा। सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने AMFI के एक कार्यक्रम में ये बात कही है। टी+0 का मतलब है कि ट्रेड का एक ही दिन में सेटलमेंट होगा। यानी जिस दिन ट्रेड होगा, उसी दिन ट्रेड का सेटलमेंट होगा। इंस्टैंट सेटलमेंट से यह सुनिश्चित होगा कि ट्रेड सेटलमेंट तुरंत हो। अभी भारतीय शेयर बाजार सभी शेयरों के लिए T+1 सेटलमेंट साइकिल पर काम करता है। पिछले साल, बुच ने कहा था कि सेबी चाहता है कि टी+0 सेटलमेंट सिस्टम मार्च 2024 के अंत से लागू होगा और टी + तुरंत सेटलमेंट उसके 12 महीने बाद शुरू होगा।

ये भी पढ़ें -

चीन में पहले से लागू है ये सिस्टम

चीन के बाद भारत दिन के दिन ट्रेड सेटलमेंट साइकिल पर काम करने वाला दूसरा देश बनने जा रहा है। अधिकांश देशों में, ट्रेड सेटलमेंट आम तौर पर दो दिनों के भीतर पूरा होता है। पिछले साल दिसंबर में सेबी ने बताया था कि वह टी+0 सेटलमेंट को कुछ फेज में लागू करने की योजना बना रहा है।

पहले फेज में क्या होगा सिस्टम

पहले फेज में, दोपहर 1:30 बजे तक किए गए ट्रेडों के लिए एक वैकल्पिक T+0 साइकिल लागू किया जाएगा। फिर, फंड और सिक्योरिटीज का सेटलमेंट शाम 4:30 बजे तक पूरा होगा। फेज 2 में फंड और सिक्योरिटीज दोनों के लिए एक वैकल्पिक तात्कालिक ट्रेड-टू-ट्रेड सेटलमेंट होगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article