बिजनेस

Popular Vehicles IPO: पॉपुलर व्हीकल्स का आईपीओ खुलने से पहले दे रहा प्रॉफिट का संकेत, जानें कब से मिलेगा मौका

Popular Vehicles IPO: पॉपुलर व्हीकल्स आईपीओ के जरिए 601.55 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 50 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं।

Image

12 मार्च से खुलेगा पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का आईपीओ

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 12 मार्च से खुलेगा पॉपुलर व्हीकल्स का आईपीओ
  • 14 मार्च को होगा बंद
  • जीएमपी चल रहा है 25 रु

Popular Vehicles IPO: इस हफ्ते जो आईपीओ खुलने जा रहे हैं उनमें पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज भी शामिल हैं। पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का आईपीओ मंगलवार 12 मार्च को खुलेगा। ये आईपीओ 14 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। आईपीओ के बाद शेयर की लिस्टिंग 19 मार्च को होगी। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 280-295 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 601.55 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में लॉट साइज 50 शेयरों की है। यानी आप कम से कम 50 शेयर और फिर इसी की गुणा में आवेदन कर सकते हैं। ये एक मेनबोर्ड का आईपीओ है, जिसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

आईपीओ वॉच के अनुसार पॉपुलर व्हीकल्स एंड सर्विसेज का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 25 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में फाइनल प्राइस 295 रु तय होता है तो मौजूदा जीएमपी के आधार पर शेयर की लिस्टिंग पर निवेशकों को करीब 8.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

मगर ध्यान रहे कि किसी भी कंपनी का जीएमपी उसकी लिस्टिंग तक घट-बढ़ भी सकता है। जीएमपी से अनुमान लगता है कि कोई शेयर ग्रे मार्केट में कितने प्रीमियम पर चल रहा है।

क्या है पॉपुलर व्हीकल्स का बिजनेस

1983 में शुरू हुई पॉपुलर व्हीकल्स व्हीकल ओनरशिप के लिए सेवाएं देती है, जिसमें नए वाहनों की बिक्री, वाहनों की सर्विसिंग और मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स और स्पेयर पार्ट्स का डिस्ट्रीब्यूशन, सेकंड हैंड वाहनों की बिक्री और ड्राइविंग स्कूल शामिल है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article