Suzlon Energy Share Price Target: जून तिमाही के शानदार रिजल्ट, बिजनेस में ग्रोथ की संभावनाओं के चलते सुजलॉन का शेयर निवेशकों का पसंदीदा शेयर बनता जा रहा है। पिछले एक महीने में सुजलॉन एनर्जी के शेयर में करीब 31 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। यदि आप भी शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो फिर आज की ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल ET Now Swadesh के खास शो में मार्केट एक्सपर्ट राहुल घोष ने Suzlon Energy शेयर पर अपनी स्ट्रैटजी बताई है। इसके साथ ही Share Price Target और Stop-Loss भी बताया है।
Suzlon Energy Share Price Target
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में शुक्रवार 2 अगस्त को 5 फीसदी की तेजी आई और इसका भाव 71.37 रुपये के अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट ने इस शेयर पर BUY करने की सलाह दी है। मार्केट एक्सपर्ट ने सुजलॉन शेयर पर 78 का टारगेट बताया है और स्टॉपलॉस 67 का तय किया है।
यहां देखें पूरा वीडियो
Suzlon Q4 Results 2024
Suzlon Energy का चौथी तिमाही का नेट पॉफिट 21% उछला है, जो सालाना आधार पर 254 करोड़ रुपये बैठता है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंसो नेट प्रॉफिट भी एक साल पहले के 2,887 करोड़ रुपये से घटकर 660 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में कुल आय बढ़कर 2,207.43 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,699.96 करोड़ रुपये थी।
Suzlon Energy Share Price History
बीएसई एनालिटिक्स के मुताबिक Suzlon Energy के शेयर में पिछले 3 महीने में 71.36 फीसदी की उछाल देखने को मिला है। यह पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर में 47.03 और 1 साल में 286.16 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर में 1736.50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
