बिजनेस

Sundar Pichai Billionaire: अरबपति बने सुंदर पिचाई! हर महीने कितनी होती है कमाई; इतनी ज्यादा है नेटवर्थ

Sundar Pichai Billionaire: Alphabet (Google की पैरेंट कंपनी) ने हाल ही में अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि अप्रैल-जून 2025 में कंपनी को जबरदस्त मुनाफा हुआ, लगभग ₹2.35 लाख करोड़ का। कंपनी की वैल्यू भी बढ़कर 2.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई। इससे सुंदर पिचाई के शेयरों की कीमत भी काफी बढ़ गई।

Image

Sundar Pichai (Pic Credit: Instagram)

सुंदर पिचाई का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। तमिलनाडु के एक साधारण परिवार से आने वाले पिचाई ने अपनी मेहनत और समझदारी से दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google और उसकी पैरेंट कंपनी Alphabet के सीईओ का पद हासिल किया। अब उनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है वो अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

अब कितनी है सुंदर पिचाई की नेटवर्थ?

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक, सुंदर पिचाई की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर (करीब ₹9,508 करोड़) पहुंच गई है। यह उनके करियर का एक बड़ा माइलस्टोन है, क्योंकि वे ना तो गूगल के फाउंडर हैं और ना ही किसी कंपनी के मालिक। फिर भी एक नॉन-फाउंडर सीईओ होकर भी उन्होंने इतनी दौलत बनाई है, जो बहुत कम लोग कर पाते हैं।

इतनी कैसे बढ़ी दौलत?

Alphabet (Google की पैरेंट कंपनी) ने हाल ही में अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि अप्रैल-जून 2025 में कंपनी को जबरदस्त मुनाफा हुआ, लगभग ₹2.35 लाख करोड़ का। कंपनी की वैल्यू भी बढ़कर 2.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई। इससे सुंदर पिचाई के शेयरों की कीमत भी काफी बढ़ गई। पिचाई की हिस्सेदारी कंपनी में करीब 0.02% है, जिसकी कीमत $440 मिलियन (करीब ₹3,802 करोड़) तक हो चुकी है।

कितनी है पिचाई की सैलरी?

2024 में सुंदर पिचाई को ₹91.42 करोड़ सालाना सैलरी मिली, जो पिछले साल के मुकाबले 22% ज्यादा है। उनकी बेसिक सैलरी करीब ₹17 करोड़ है, लेकिन उन्हें स्टॉक अवॉर्ड्स और अन्य फायदे भी मिलते हैं।

इसके अलावा कंपनी उनकी सुरक्षा पर भी करोड़ों रुपए खर्च करती है। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में उनकी सिक्योरिटी पर लगभग ₹70 करोड़ खर्च किए गए, जिसमें घर की सुरक्षा, ट्रैवल प्रोटेक्शन और पर्सनल ड्राइवर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

कहां से शुरू हुआ सफर?

सुंदर पिचाई का जन्म मदुरै (तमिलनाडु) में हुआ था। उन्होंने चेन्नई से स्कूली पढ़ाई की और फिर IIT खड़गपुर से इंजीनियरिंग की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की Stanford University से MS और University of Pennsylvania से MBA किया।

उन्होंने 2004 में Google जॉइन किया और तब से कई बड़ी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लॉन्च करवाई – जैसे Android, Chrome, YouTube और AI प्रोजेक्ट्स।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्होंने पहली बार कंप्यूटर कॉलेज में देखा था। ऐसे में उनकी कहानी उन लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के साथ बड़े सपने देखते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article