बिजनेस

Stocks Market Update: भारत-ईयू FTA से बाजार में जोश, सेंसेक्स 646 अंक उछला, निफ्टी 25372 तक पहुंचा

शेयर बाजार में आज भारत-ईयू के बीच हुई ट्रेड डील का पॉजिटिव असर देखने को मिला है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स जहां कारोबार की शुरुआत में ही 646 अंक उछाल के साथ कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी भी 25,200 के अहम लेवल को पार करते हुए 25372 तक पहुंच गया।

Bull Back in Market

बाजार में तेजी

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बनी उम्मीदों से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक चढ़कर 82,503.97 अंक पर जबकि निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे। हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। मारुति, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,999.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इन स्टॉक्स पर नजर

आज घरेलू शेयर बाजार Q3 नतीजों और कॉरपोरेट अपडेट्स के दम पर स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल रहा है। PC Jeweller, Bikaji Foods, Sunteck Realty, Metro Brands और Vishal Mega Mart ने सालाना आधार पर मजबूत मुनाफा दर्ज किया है, जबकि Mahindra Logistics तिमाही में मुनाफे में लौटी है। दूसरी ओर Vodafone Idea का घाटा घटा है। कॉरपोरेट फ्रंट पर Infosys, TCS, Hindalco, ONGC, LIC और Bandhan Bank से जुड़ी खबरें निवेशकों की नजर में रहेंगी।

Q3 नतीजों से जुड़े शेयर

ज्वेलरी और FMCG स्पेस में PC Jeweller और Bikaji Foods के नतीजे बाजार को पॉजिटिव संकेत देते हैं। रियल एस्टेट में Sunteck Realty और रिटेल में Metro Brands तथा Vishal Mega Mart की सालाना मुनाफा ग्रोथ ने सेक्टर सेंटिमेंट मजबूत किया है। लॉजिस्टिक्स स्पेस में Mahindra Logistics की टर्नअराउंड स्टोरी पर खास नजर रहेगी। FMCG में Marico की स्थिर ग्रोथ भी फोकस में है। टेलीकॉम में Vodafone Idea ने तिमाही घाटा घटाया है, जिससे शेयर में हलचल संभव है।

कॉरपोरेट अपडेट्स

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स : Titagarh Rail Systems ने ABB India के साथ 25 kV ड्राइवरलेस मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोपल्शन सिस्टम के संयुक्त विकास और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर करार किया है। मेट्रो और रेल से जुड़े ऑर्डर-फ्लो पर इसका असर दिख सकता है।

इन्फोसिस : Infosys ने AI-ड्रिवन डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म Cursor के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा। एंटरप्राइज AI एडॉप्शन और वैल्यू क्रिएशन पर फोकस बढ़ेगा।

टीसीएस : Tata Consultancy Services ने ब्राजील में नई फैसिलिटी के लिए 330 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी। लैटिन अमेरिका में मौजूदगी मजबूत करने की रणनीति पर बाजार की नजर रहेगी।

टाटा पावर : Tata Power ने होम ऑटोमेशन सेगमेंट में IoT-आधारित सॉल्यूशंस पर जोर बढ़ाने की योजना बनाई है। इससे जुड़े ग्रोथ ड्राइवर्स को लेकर मैनेजमेंट कमेंट्री अहम है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज : Hindalco Industries ने ओडिशा में एल्यूमिनियम स्मेल्टर क्षमता बढ़ाने के लिए 21,000 करोड़ रुपये का कैपेक्स प्लान पेश किया है। इसका मेटल्स स्पेस में लॉन्ग-टर्म आउटलुक पर असर।

बीएलएस इंटरनेशनल : BLS International Services ने रिपब्लिक ऑफ साइप्रस के दूतावास से एशिया के कई देशों में वीजा आउटसोर्सिंग कॉन्ट्रैक्ट मिला। रेवेन्यू विजिबिलिटी पॉजिटिव।

बंधन बैंक : Bandhan Bank ने स्टैंडर्ड सेविंग्स अकाउंट के लिए मासिक औसत बैलेंस 5,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये किया, 1 फरवरी से प्रभावी। CASA मिक्स और कस्टमर एक्विजिशन पर नजर।

ओएनजीसी : Oil and Natural Gas Corporationने जापान की Mitsui OSK Lines के साथ JV के जरिए Samsung Heavy Industries को दो बड़े एथेन कैरियर्स के निर्माण का ऑर्डर दिया है। इससे कंपनी की गैस लॉजिस्टिक्स क्षमता पर असर पड़ेगा।

एलआईसी : Life Insurance Corporation of India ने Bajaj Finance के 5.12 लाख डिबेंचर्स में 5,120 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह कदम NBFC स्पेस में कॉन्फिडेंस का सिग्नल देता है।

इस तरह आज का ट्रेड Q3 नतीजों की मजबूती और बड़े कॉरपोरेट फैसलों से स्टॉक-स्पेसिफिक रहेगा। IT, मेटल्स, टेलीकॉम, बैंकिंग और इंफ्रा से जुड़े शेयरों में वॉल्यूम और वोलैटिलिटी दोनों दिख सकती है।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article