बिजनेस

Stocks in News: फोकस में रहेंगे टाटा कैपिटल, कोल इंडिया और ONGC सहित 9 स्टॉक्स, खबरों के दम पर दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिल सकता है। तिमाही नतीजों, IPO से जुड़े अपडेट्स और बड़े कॉरपोरेट एक्शन्स के चलते Titan, Jubilant FoodWorks, Coal India, ONGC, Tata Capital और IEX जैसे शेयर फोकस में रहेंगे। निवेशकों की नजर स्टॉक-स्पेसिफिक ट्रिगर्स पर बनी हुई है, जिससे आज बाजार में चयनित शेयरों में तेज हलचल संभव है।

Image

खबरों वाले शेयर (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Stocks to watch Today: भारतीय शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर तिमाही नतीजों, कॉरपोरेट एक्शन, IPO से जुड़ी खबरों और ग्लोबल संकेतों पर रहेगी। कंजम्पशन स्टॉक्स, PSU कंपनियों और फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े अपडेट्स आज बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

नतीजों की मजबूती, PSU में वैल्यू अनलॉकिंग और IPO से जुड़ी हलचल के चलते आज बाजार में सेक्टर और स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है।

टाइटन कंपनी

Titan Company ने दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 40 फीसदी सालाना रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की है। सोने की कीमतों में तेजी का सीधा फायदा कंपनी को मिला। कंपनी के कुल रेवेन्यू का करीब 85 फीसदी हिस्सा रखने वाले ज्वैलरी सेगमेंट ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में 41 फीसदी की दमदार ग्रोथ दिखाई है।

जुबिलैंट फूडवर्क्स

Jubilant FoodWorks का Q3 कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 13.4 फीसदी बढ़कर 2,438.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। डोमिनोज इंडिया में लाइक-टू-लाइक ग्रोथ 5 फीसदी रही। तिमाही के दौरान 75 नए स्टोर्स जुड़े, जिससे कुल स्टोर संख्या 2,396 हो गई।

गोदरेज कंज्यूमर

Godrej Consumer Products ने कहा कि दिसंबर तिमाही में भारत में डिमांड की स्थिति में लगातार सुधार हुआ है। कंपनी को भरोसा है कि आने वाले क्वार्टर्स में कंजम्पशन ट्रेंड्स धीरे-धीरे और बेहतर होंगे।

लोढ़ा डेवलपर्स

Lodha Developers की Q3 प्री-सेल्स सालाना आधार पर 25 फीसदी बढ़कर 5,620 करोड़ रुपये रही। हालांकि कलेक्शन 17 फीसदी घटकर 3,560 करोड़ रुपये पर आ गया। तिमाही में कंपनी ने MMR, NCR और बेंगलुरु में 33,800 करोड़ रुपये के GDV वाले 5 नए प्रोजेक्ट जोड़े।

कोल इंडिया

Coal India अपनी सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल के IPO के जरिए 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। इस डिवेस्टमेंट से कंपनी को 600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है।

टाटा कैपिटल

Tata Capital टाटा कैपिटल में आज तीन महीने की शेयरहोल्डर लॉक-इन अवधि खत्म हो रही है। करीब 7.12 करोड़ शेयर, यानी कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 2 फीसदी, ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इससे स्टॉक में वॉल्यूम बढ़ सकता है।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज

IEX ने साफ किया है कि मार्केट कपलिंग को लेकर CERC के किसी भी आदेश पर APTEL की तरफ से कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। हाल के दिनों में शेयर में करीब 13 फीसदी की तेजी के बाद यह स्पष्टीकरण आया है।

ONGC

ONGC के सीनियर मैनेजमेंट और क्राइसिस मैनेजमेंट टीम ने आंध्र प्रदेश के मलकिपुरम मंडल में स्थित वेल मोरी-5 का ऑपरेशनल कंट्रोल संभाल लिया है। साइट पर हुई घटना के बाद हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज

Pidilite Industries ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी पिडिलाइट वेंचर्स ने Pepperfry में अपनी पूरी हिस्सेदारी TCC Concept को ट्रांसफर कर दी है। यह ट्रांजैक्शन 100 फीसदी शेयर-स्वैप के जरिए पूरा हुआ है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article