बिजनेस

SBI को इस स्मॉल-कैप शेयर में दिख रहा है 44% तक का अपसाइड, जानें वजह

घरेलू ब्रोकरेज हाउस SBI सिक्योरिटीज ने स्मॉल-कैप कंपनी Hi-Tech Pipes पर अपना 'Buy' रेटिंग बरकरार रखा है और इसका टारगेट प्राइस ₹138 तय किया है, जो इसके मौजूदा बाजार मूल्य ₹96.2 से लगभग 43.4% ज्यादा है।

Image

शेयर प्राइस।

घरेलू ब्रोकरेज हाउस SBI सिक्योरिटीज ने स्मॉल-कैप कंपनी Hi-Tech Pipes पर अपना 'Buy' रेटिंग बरकरार रखा है और इसका टारगेट प्राइस ₹138 तय किया है, जो इसके मौजूदा बाजार मूल्य ₹96.2 से लगभग 43.4% ज्यादा है। ब्रोकरेज का मानना है कि मार्च तिमाही के शानदार नतीजे, नई कैपेसिटी जोड़ने की योजना और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स की बढ़ती हिस्सेदारी कंपनी को मजबूत ग्रोथ की दिशा में ले जा रही है।

मार्च 2025 तिमाही में Hi-Tech Pipes ने ₹733.7 करोड़ का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू, ₹34.9 करोड़ का EBITDA और ₹17.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। साल-दर-साल आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 7.7% और PAT 55.8% बढ़ा है। हालांकि EBITDA में 1.2% की मामूली गिरावट रही। बिक्री वॉल्यूम 7.7% बढ़कर 2.14 लाख टन पहुंची, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की मजबूत डिमांड को दर्शाता है।

SBI सिक्योरिटीज का कहना है कि सिकंदराबाद और साणंद फेज-2 यूनिट्स का काम अंतिम चरण में है और FY26 से इनकी प्रोडक्शन शुरू होने की संभावना है। इन यूनिट्स के चालू होने के बाद कंपनी की टोटल मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी 0.75 MTPA से बढ़कर 1 MTPA हो जाएगी।

FY26 और FY27 के लिए कंपनी की वॉल्यूम CAGR अनुमानित 23.9% है। EBITDA प्रति टन FY25 में ₹3,297 से FY27 में ₹3,852 तक पहुंचने की उम्मीद है।

वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स पर फोकस

कंपनी अब जेनरिक स्टील पाइप्स से वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स जैसे सोलर टॉर्क ट्यूब्स और कलर-कोटेड रूफिंग शीट्स की ओर बढ़ रही है। FY25 में वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स का योगदान 36% था, जो FY26 में 42% तक बढ़ सकता है।

साथ ही कंपनी FY27 के लिए कैपेक्स प्लान भी बना रही है, जिससे कैपेसिटी में 25-30% की और बढ़ोतरी होगी। चेन्नई के श्री सिटी प्रोजेक्ट और साणंद फेज-2 का काम इसमें अहम होगा। लक्ष्य है कि FY29 तक कंपनी की क्षमता 2 MTPA तक पहुंच जाए।

शेयर की चाल

फिलहाल यह स्टॉक FY26 और FY27 के EPS अनुमान ₹5.3 और ₹7.6 के आधार पर 18.1x और 12.5x के P/E रेशियो पर ट्रेड कर रहा है। SBI सिक्योरिटीज ने FY27 की कमाई के आधार पर 18x वैल्यूएशन देकर इसका टारगेट ₹138 तय किया है। यह स्टॉक पिछले एक साल में 14% गिर चुका है और अभी अपने 52-वीक हाई ₹210.75 से 64% नीचे ट्रेड कर रहा है, जबकि हाल ही में बने 52-वीक लो ₹81.53 के पास है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article