बिजनेस

Stock Market Today: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले, जिससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। घरेलू और वैश्विक संकेतों के दबाव में शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है।

Image

शेयर बाजार का हाल (Pic credit: iStock)

Photo : iStock

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार की शुरुआत कमजोर रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले, जिससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। घरेलू और वैश्विक संकेतों के दबाव में शुरुआती कारोबार में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 9 बजकर 26 मिनट पर 184 अंक की गिरावट के साथ 82072 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। लेकिन समय के साथ बाजार में गिरावट बढ़ती जा रही है मौजूदा समय 11 बजकर 41 मिनट पर सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा लुढ़क चुका है. वहीं निफ़्टी 50 भी 80 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

गुरुवार को सेंसेक्स 375 अंक (0.45%) टूटकर 82,259 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी‑50 में 100 अंक (0.40%) की गिरावट आई और यह 25,111 पर बंद हुआ।

वैश्विक संकेतों का नहीं दिखा असर

आज की शुरुआत में गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 25,186 स्तर पर लगभग 12 अंक की मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। एशियाई शेयर बाजार—जैसे जापान का निक्केई (+0.03%), दक्षिण कोरिया का कोस्पी (+0.14%) और कोस्डैक (+0.17%) हरे निशान में थे, हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स ने भी मजबूती दिखाई

अमेरिकी बाजार भी समर्थन में थे: एसएंडपी 500 (+0.54%), नैस्डैक (+0.74%) और डॉऊ (+0.52%) ने सभी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद किया विशेषकर टेक शेयरों, जैसे NVIDIA (+0.95%), Microsoft (+1.20%) और Netflix (+1.9%) के उछाल से ।

अमेरिका की अर्थव्यवस्था का हाल

जून में खुदरा बिक्री में 0.6% की वृद्धि हुई (उम्मीद थी 0.1%)—सालाना आधार पर बढ़त 3.9% रही। नए बेरोजगारी दावों की संख्या घटकर 221,000 पर आ गई, जबकि अनुमान 235,000 था। फेडरल रिज़र्व गवर्नर ने जुलाई में ब्याज दरों में कटौती की संभावना जताई, हालांकि मुद्रास्फीति पर सतर्कता बरतने की सलाह दी।

कच्चे तेल में हल्की तेजी

कुर्दिस्तान क्षेत्र में ड्रोन हमलों की आशंका के चलते तेल की कीमतों में थोड़ी बढ़त दर्ज हुई। ब्रेंट क्रूड \$69.60 प्रति बैरल (+0.12%) और WTI क्रूड \$67.62 प्रति बैरल (+0.12%) पर ट्रेड हो रहा था ।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article