Stock market today : आज शेयर बाजार हरे रंग में खुला। सेंसेक्स में 250 अंकों की तेजी देखने को मिला। निफ्टी 50 भी हर रंग में ओपन हुआ। सेंसेक्स 81,501.06 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर 81,306.85 की तुलना में 194.21 अंक या 0.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। निफ्टी50 24,949.15 पर खुला। 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह में, निफ्टी-50 सूचकांक 24,870.10 पर करीब 1% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि बैंक निफ्टी 55,149.40 पर, सप्ताह दर सप्ताह 0.4% की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती के संकेत के बीच, सोमवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सकारात्मक रुख देखने को मिला। इससे घरेलू शेयर बाजार में आशावाद का संचार हो सकता है। निवेशकों का ध्यान छुट्टियों से कम सप्ताह में भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ लगाने की आसन्न समय सीमा पर केंद्रित है।
सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को करीब 1 प्रतिशत की भारी गिरावट आई, जिससे उनकी छह दिनों की बढ़त का सिलसिला टूट गया। ट्रंप के टैरिफ से उत्पन्न वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं के बीच अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के जैक्सन होल संबोधन से पहले निवेशक सतर्क हो गए थे। साप्ताहिक मोर्चे पर, बीएसई बेंचमार्क 709.19 अंक या 0.87 प्रतिशत उछला, और निफ्टी 238.8 अंक या 0.96 प्रतिशत चढ़ा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर लाभ में रहे। भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इटर्नल और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग फायदे और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
