बिजनेस

Stock Market August Holidays: अगस्त में 10 दिन नहीं होगा शेयर बाजार में कारोबार, नोट करें डेट, देखें लिस्ट

Stock Market Holidays In August 2024: अगस्त में कुल 10 दिन शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। इनमें सभी शनिवार और रविवार शामिल हैं। वहीं एक सरकारी छुट्टी (स्वतंत्रता दिवस) भी है।

Image

अगस्त 2024 में शेयर बाज़ार की छुट्टियाँ

Photo : iStock

Stock Market Holidays In August 2024: अगले महीने यानी अगस्त में कुल 10 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अगस्त 2024 में 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे, जिसमें एक राष्ट्रीय अवकाश भी शामिल है। दोनों एक्सचेंज 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2024) के मौके पर बंद रहेंगे। इसके अलावा एक्सचेंज सभी रविवार और शनिवार को भी बंद रहेंगे। आगे जानिए किस-किस तारीख पर शेयर बाजार में अगले महीने कारोबार नहीं होगा।

ये भी पढ़ें -

ये है अगस्त में शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट

तारीखकौन सा होगा दिनकारण
3 अगस्तशनिवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे
4 अगस्तरविवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे
10 अगस्तशनिवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे
11 अगस्तरविवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे
15 अगस्तगुरुवारस्वतंत्रता दिवस
17 अगस्तशनिवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे
18 अगस्तरविवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे
24 अगस्तशनिवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे
25 अगस्तरविवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे
31 अगस्तशनिवारजनरल ट्रेडिंग हॉलिडे

सितंबर से दिसंबर तक की छुट्टियां

बात करें सितंबर से दिसंबर तक की छुट्टियों की तो सभी शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहेगा। वहीं 2 अक्टूबर, 2024 को महात्मा गांधी जयंती, 1 नवंबर 2024 को दिवाली लक्ष्मी पूजन, 15 नवंबर 2024 को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की छुट्टियों की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article