बिजनेस

Stock Market Open on Saturday: इस बार शनिवार को भी खुलेंगे शेयर बाजार, जानें सेशन टाइमिंग और दूसरी डिटेल

Stock Market Open on Saturday: स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट का ट्रायल करेगा। और सेशन के दौरान प्राइमरी साइट की ट्रेडिंग को डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Image

शेयर बाजार 2 मार्च को खुलेंगे

Stock Market Open on Saturday: इस बार शेयर मार्केट शनिवार को भी खुलेगा। और शेयर बाजार में निवेश करने वाले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में शनिवार को भी ट्रेडिंग कर सकेंगे। असल में 2 मार्च यानी शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज 2 स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेंगे। इस स्पेशल लाइव ट्रेडिंग के दौरान निवेशक अन्य कारोबारी दिनों की तरह ही शेयर खरीद या बेच सकेंगे। इसके लिए पहले और दूसरे सेशन की टाइमिंग भी फिक्स कर दी गई है। शनिवार के दिन पहला सेशन सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और 10 बजे समाप्त होगा। जबकि दूसरा सेशन सुबह 11:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएगा।

क्यों शनिवार को खुल रहा है

शेयर बाजार नियामक सेबी चाहता कि स्टॉक एक्सचेंज, क्लीयरिंग हाउस, डिपॉजिटरी सिक्योरिटीज जैसे प्लेटफॉर्म किसी भी विषम परिस्थति के लिए तैयार रहें । और बिना किसी बाधा के ट्रेडिंग को जारी रखा जा सके। ऐसे में वह शनिवार को इसी रिहर्सल के रूप में बाजार को खुला रख रहा है। सेबी ऐसा साइबर अटैक, सर्वर क्रैश या अन्य किसी विषम परिस्थितियों में ट्रेडिंग के विकल्प की तलाश के लिए स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित कर रहा है। इस प्रयोग से सेबी का मानना है कि विषम परिस्थितियों के बावजूद मार्केट और निवेशकों में स्थिरता बनी रहेगी और ट्रेडिंग भी सुचारू रूप से चलती रहेगी।

शनिवार को होगा ट्रॉयल

स्पेशल ट्रेडिंग सेशन में स्टॉक एक्सचेंज डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट का ट्रायल करेगा। और सेशन के दौरान प्राइमरी साइट की ट्रेडिंग को डिजास्टर रिकवरी (डीआर) साइट पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। शनिवार के दिन पहला सेशन सुबह 9:15 बजे शुरू होगा और 10 बजे समाप्त होगा। जबकि दूसरा सेशन सुबह 11:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 12:30 बजे बंद हो जाएगा। पहले सेशन की प्री-ओपनिंग 9 बजे होगी तो दूसरे सेशन की प्री-ओपनिंग 11: 15 बजे होगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article