बिजनेस

FII Net Buyers: लगातार दूसरे महीने विदेशी निवेशकों ने स्टॉक मार्केट में की खरीदारी, मई में खरीदे 18082 करोड़ रु के शेयर

FII Net Buyers: विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार दूसरे महीने भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार बने। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, मई 30 तक एफआईआई ने 18,082 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की।

Image

विदेशी संस्थागत निवेशक मई में बने शुद्ध खरीदार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • FII मई में रहे खरीदार
  • खरीदे 18082 करोड़ के शेयर
  • लगातार दूसरे महीने रहे खरीदार

FII Net Buyers: विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) लगातार दूसरे महीने भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार बने। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के अनुसार, मई 30 तक एफआईआई ने 18,082 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। अप्रैल में 4,243 करोड़ रुपये की खरीदारी के बाद यह पॉजिटिव ट्रेंड इस तिमाही में कैपिटल मार्केट में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत देता है। वर्ष की शुरुआत में भारी बिकवाली के बाद यह बदलाव निवेशकों के लिए उत्साहजनक है।

ये भी पढ़ें -

साल 2025 की शुरुआत में बिकवाली

2025 के पहले तीन महीनों में एफआईआई भारतीय बाजार में लगातार बिकवाल बने। जनवरी में डॉलर इंडेक्स के 111 के शिखर पर पहुंचने के साथ एफआईआई ने 78,027 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

वैश्विक ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव और मजबूत डॉलर की चिंताओं ने इस बिकवाली को बढ़ावा दिया। हालांकि, वैश्विक मैक्रोइकॉनॉमिक संकेतकों में नरमी, जैसे अमेरिका में मुद्रास्फीति में कमी और ब्याज दरों में स्थिरता, ने बिकवाली की तेजी को कम किया।

'निवेशकों का विश्वास बढ़ाया'

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट डॉ. वीके विजयकुमार के मुताबिक वैश्विक स्तर पर डॉलर की कमजोरी, अमेरिका और चीन की अर्थव्यवस्थाओं में मंदी, और भारत में हाई जीडीपी ग्रोथ, घटती मुद्रास्फीति और स्थिर ब्याज दरें जैसे घरेलू मैक्रोइकॉनॉमिक कारक एफआईआई की वापसी के प्रमुख कारण हैं। इन कारकों ने भारत के प्रति निवेशकों का विश्वास बढ़ाया है।

क्या करें निवेशक

एफआईआई की सकारात्मक गतिविधि भारतीय विकास की कहानी में नया आत्मविश्वास दर्शाती है। मजबूत आर्थिक फंडामेंटल्स और स्थिर मैक्रोइकॉनॉमिक कंडीशन भारतीय बाजार को आकर्षक बनाए हुए हैं। निवेशकों को वैश्विक और घरेलू आर्थिक रुझानों पर नजर रखते हुए अपनी रणनीति तैयार करनी चाहिए।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article