बिजनेस

Stock Market Today: RBI MPC के ऐलान से पहले टूटा शेयर बाजार, 74000 के नीचे आया सेंसेक्स

Stock Market Today: आज RBI MPC रेपो रेट को लेकर ऐलान करेगी। एक्सपर्ट्स की ओर से संभवाना जताई जा रही है कि मौजूदा ग्लोबल हालात के मद्देनजर आरबीआई रेपो रेट को 6.25 फीसदी पर ही बरकरार रख सकता है। इस बीच आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।

Image

शेयर बाजार में गिरावट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • गिरा शेयर बाजार
  • सेंसेक्स आया 74000 के नीचे
  • एशियाई बाजारों में भी कमजोरी

Stock Market Today: आज RBI MPC रेपो रेट को लेकर ऐलान करेगी। एक्सपर्ट्स की ओर से संभवाना जताई जा रही है कि मौजूदा ग्लोबल हालात के मद्देनजर आरबीआई रेपो रेट को 6.25 फीसदी पर ही बरकरार रख सकता है। इस बीच आरबीआई एमपीसी बैठक से पहले शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 74227.08 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 74,103.83 पर खुलकर साढ़े 9 बजे 443.05 अंक या 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 73,784.03 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी 22535.85 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 22,460.30 पर खुलकर इस समय 154.85 अंक या 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 22,381 पर है।

ये भी पढ़ें -

बरकरार रहेगा उतार-चढ़ाव

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक अमेरिकी टैरिफ के बारे में स्पष्टता नहीं आ जाती, तब तक शेयर बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। जबकि चौथी तिमाही के नतीजों और कंपनी के पूर्वानुमानों के आधार पर चुनिंदा शेयरों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

एशियाई बाजारों में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के सूचकांक एसएंडपी 500 में भारी गिरावट देखी गई, जो शुरुआती बढ़त के एक दम उलट हो गया।

व्हाइट हाउस द्वारा चीन पर 104% शुल्क समेत व्यापारिक साझेदारों पर व्यापक टैरिफ लगाने के कारण एशियाई बाजार गिरावट के साथ खुले, जिससे जोखिम लेने की क्षमता प्रभावित हुई। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में लगातार वृद्धि जारी रही।

कैसा है तेल का हाल

बुधवार की सुबह तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर आ गईं, ऐसा अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार विवादों के बीच मांग को लेकर चिंताओं के कारण हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article