बिजनेस

Upcoming IPO: SEBI ने 4 और कंपनियों को दी IPO लाने की मंजूरी, 6,345 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Upcoming IPO Next Week: बाजार नियामक सेबी ने चार कंपनियों - एंथम बायोसाइंसेज, आय फाइनेंस, ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल और जीके एनर्जी को IPO के जरिये फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। ये चारों कंपनियां मिलकर अपने आईपीओ के माध्यम से कम से कम 6,345 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं।

Image

4 और कंपनियां लाएंगी IPO

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 4 और कंपनियां लाएंगी IPO
  • सेबी ने दी मंजूरी
  • 6,345 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Upcoming IPO: बाजार नियामक सेबी ने चार कंपनियों - एंथम बायोसाइंसेज, आय फाइनेंस, ब्लूस्टोन ज्वेलरी एंड लाइफस्टाइल और जीके एनर्जी को IPO के जरिये फंड जुटाने की मंजूरी दे दी है। ये चारों कंपनियां मिलकर अपने आईपीओ के माध्यम से कम से कम 6,345 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, इन कंपनियों ने सेबी के पास दिसंबर, 2024 में आईपीओ की मंजूरी के लिए दस्तावेजों का मसौदा दाखिल किया था।

ये भी पढ़ें -

एंथम बायोसाइंसेज का 3,395 करोड़ रुपये का आईपीओ

बाजार नियामक ने इनके आवेदनों पर एक से तीन अप्रैल के बीच स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इस तरह उन्हें सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी मिल गई है। एंथम बायोसाइंसेज का 3,395 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) पर आधारित है, लिहाजा इश्यू से कंपनी को कोई आय नहीं मिलेगी।

आय फाइनेंस का IPO

आय फाइनेंस के आईपीओ में 885 करोड़ रुपये के नए शेयर और 565 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। नए निर्गम से प्राप्त आय का उपयोग पूंजी आधार बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

ब्लूस्टोन ज्वेलरी 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने के साथ मौजूदा शेयरधारकों के पास मौजूद 2.4 करोड़ इक्विटी शेयरों का ओएफएस लेकर आएगी। नए निर्गम से जुटाई जाने वाली 750 करोड़ रुपये की राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी जरूरतों के लिए किया जाएगा।

जीके एनर्जी का आईपीओ

जीके एनर्जी के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर और 84 लाख इक्विटी शेयरों का ओएफएस शामिल है। ताजा निर्गम से जुटाए जाने वाले 422.46 करोड़ रुपये का उपयोग दीर्घकालिक कार्यशील पूंजी जरूरतों के लिए किया जाएगा।

चारों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध किए जाएंगे। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article