बिजनेस

Stanley Lifestyles IPO Open Date: स्टेनली लाइफस्टाइल्स का आईपीओ 21 जून को खुलेगा,जानें प्राइसबैंड और लॉट साइज

Stanley Lifestyles Limited IPO: लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ के जरिए 537 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। आईपीओ में 200 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और कंपनी के प्रवर्तकों तथा अन्य शेयरधारकों द्वारा 91.33 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

Image

स्टेनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ

Photo : iStock

Stanley Lifestyles Limited IPO:लग्जरी फर्नीचर ब्रांड स्टेनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ के जरिए 537 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 21 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। एंकर निवेशक 20 जून को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ का प्राइस बैंड 351-369 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 200 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और कंपनी के प्रवर्तकों तथा अन्य शेयरधारकों द्वारा 91.33 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

क्या करती है Stanley Lifestyles Limited कंपनी

बेंगलुरु स्थित स्टेनली लाइफस्टाइल एक लग्जरी फर्नीचर ब्रांड है। यह अपने कई ब्रांड के जरिए सुपर-प्रीमियम, लक्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी सहित विभिन्न मूल्य श्रेणियों में काम करने वाली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक है। कंपनी की बेंगलुरू में दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है। कंपनी इश्यू से मिले पैसों का इस्तेमाल ज्यादा स्टोर खोलने और नई मशीनरी और उपकरण खरीदने के लिए करेगी। इसके तहत दिल्ली, तमिलनाडु, तेलंगाना और महाराष्ट्र में नए स्टोर खोलने की योजना है।

अहम बातें Stanley Lifestyles Limited IPO

  • कब खुलेगा: 21 जून
  • इश्यू कब बंद होगा: 25 जून
  • प्राइस बैंड: 351-369 रुपये प्रति शेयर
  • लॉट साइज: 40 शेयर

कितनी कमाई और Stanley Lifestyles Limited आईपीओ के लिए लॉट साइज

एनडीटीवी प्रॉफिट के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में ऑपरेशंस से कंपनी की आय 419 करोड़ रुपये रही थी, जबकि 34.98 करोड़ रुपये रहा था। IPO के लिए लॉट साइज 40 शेयरों का है। इसके बाद आप 40 के मल्टीपल में शेयर खरीदने के लिए आवदेन किया जा सकता है। ऐसे में एक लॉट के लिए कम से कम 14,760 रुपये का निवेश करना होगा।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article