Sri Lotus Developers IPO: IPO मार्केट एक बार फिर गर्म है और इसी बीच एक बड़ा नाम बाजार में एंट्री कर रहा है Sri Lotus Developers, यह कंपनी मुंबई की एक लग्जरी रियल एस्टेट डेवेलपर है, जिसका IPO आज, 30 जुलाई 2025 को खुल गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस इश्यू में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने निवेश किया है। ऐसे में आइए जानते हैं ग्रे मार्केट इस आईपीओ का क्या हाल है?
किसने कितना पैसा लगाया?
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक Sri Lotus Developers के प्री-IPO राउंड में कई बड़े निवेशकों और बॉलीवुड हस्तियों ने निवेश किया है। शाहरुख खान फैमिली ट्रस्ट ने 6.75 लाख शेयरों के लिए ₹10.1 करोड़ लगाए हैं, जबकि अमिताभ बच्चन ने 6.66 लाख शेयरों में ₹10 करोड़ का निवेश किया। ऋतिक रोशन और उनके पिता राकेश रोशन ने 70,000-70,000 शेयर खरीदे हैं। एकता कपूर, तुषार कपूर, जितेंद्र और टाइगर श्रॉफ ने लगभग ₹50 लाख तक का निवेश किया है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला और मनोज बाजपेयी ने ₹10 लाख से ₹1 करोड़ के बीच निवेश किया है। प्रख्यात निवेशक आशीष कचोलिया ने ₹50 करोड़ और जगदीश मास्टर ने ₹10 करोड़ का दांव इस कंपनी पर लगाया है।
बॉलीवुड क्यों हुआ फिदा?
कंपनी के प्रमोटर आनंद कमलनयन पंडित खुद एक मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर हैं, जिनके इंडस्ट्री से गहरे रिश्ते हैं। इसके अलावा, कंपनी मुंबई के पश्चिमी इलाकों में लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती है। यही वजह है कि बॉलीवुड स्टार्स को भरोसा हुआ और उन्होंने बड़ा दांव लगाया।
IPO डिटेल्स एक नजर में
- कुल साइज: ₹792 करोड़ (पूरा फ्रेश इश्यू)
- प्राइस बैंड: ₹140–₹150 प्रति शेयर
- कहां खर्च होंगे पैसे: ₹550 करोड़ सब्सिडियरीज़ के कंस्ट्रक्शन व डेवलपमेंट में, बाकी कॉरपोरेट खर्चों में
- लीड मैनेजर: Monarch Networth Capital, Motilal Oswal
- रजिस्ट्रार: KFin Technologies
IPO टाइमलाइन
- ओपनिंग डेट: 30 जुलाई 2025
- क्लोजिंग डेट: 1 अगस्त 2025
- अलॉटमेंट: 4 अगस्त 2025
- लिस्टिंग: 6 अगस्त 2025 (BSE और NSE दोनों पर)
GMP कितना चल रहा है?
InvestorGain के मुताबिक, 30 जुलाई को Sri Lotus Developers IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹40 था। यानी शेयर ₹190 तक लिस्ट हो सकता है (₹150 के ऊपरी बैंड से), जिससे निवेशकों को लगभग 26.67% या ₹44 प्रति शेयर का फायदा मिल सकता है।
(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)
