बिजनेस

Share Market Closing: ट्रंप की धमकी का बाजार पर नहीं पड़ा असर, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद ​​

Share Market Closing: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी के बावजूद बाजार में कोई नकारात्मक असर नहीं दिखा। बाजार ने हरे निशान में ट्रेडिंग की शुरुआत की, जिससे निवेशकों को राहत मिली। सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ खुला और निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी देखी गई।

Image

share market (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Share Market Closing: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत पॉजिटिव रही। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी के बावजूद बाजार में कोई नकारात्मक असर नहीं दिखा। बाजार ने हरे निशान में ट्रेडिंग की शुरुआत की, जिससे निवेशकों को राहत मिली। सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ खुला और निफ्टी में भी 50 अंकों की तेजी देखने को मिली।

बाजार में तेजी

बाजार बंद होने तक घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 144 अंक मजबूत हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 34 अंक के लाभ में रहा। मुख्य रूप से लॉर्सन एंड टुब्रो के शेयर में भारी लिवाली से बाजार में तेजी आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 143.91 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,481.86 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 281.01 अंक तक चढ़ गया था। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 33.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,855.05 अंक पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी ने बाजार की तेजी पर अंकुश लगाया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में, लार्सन एंड टुब्रो में 4.87 प्रतिशत की तेजी आई। इसका कारण बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी के शुद्ध लाभ में अच्छी वृद्धि है।

मेटल, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। रिलायंस, टीसीएस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में भी तेजी रही, जिससे बाजार को मजबूती मिली। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल पॉलिटिकल घटनाएं जैसे ट्रंप की धमकियां या अमेरिका-चीन व्यापार तनाव, आने वाले दिनों में बाजार की चाल को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल बाजार मजबूत नजर आ रहा है।

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत की। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 198.04 अंकों की बढ़त के साथ 81,535.99 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, निफ्टी भी 53.45 अंक चढ़कर 24,874.55 के स्तर पर पहुंच गया।

आज जिन शेयरों पर रहेगी खास नजर

इंडिक्यूब स्पेसेस और जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों की आज शेयर बाजार में लिस्टिंग है। इसके अलावा, दिलीप बिल्डकॉन, जीएमआर एयरपोर्ट्स, आस्क ऑटोमोटिव, जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और लार्सन एंड टुब्रो जैसे स्टॉक्स पर भी निवेशकों की नजर बनी रहेगी।

इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

Tata Steel, Power Grid Corporation of India, Punjab National Bank, Hyundai Motor India, InterGlobe Aviation, Indus Towers, Aster DM Healthcare, Computer Age Management Services, CESC, Greaves Cotton, HEG, Indraprastha Gas, IIFL Finance, JB Chemicals & Pharmaceuticals, KPIT Technologies, Navin Fluorine International, Zydus Wellness.

निफ्टी के टॉप 5 गेनर्स

  • लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
  • एशियन पेंट्स
  • एक्सिस बैंक
  • जियो फाइनेंशियल
  • बजाज फाइनेंस

निफ्टी के टॉप 4 लूजर्स

  • टाटा मोटर्स
  • एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • एसबीआई

एशियाई बाजारों का हाल

  • गिफ्ट निफ्टी 14 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
  • जापान के निक्केई में 12 अंकों की मामूली गिरावट देखने को मिली।
  • हैंग सेंग में 102 अंकों की कमजोरी देखने को मिली थी।
  • ताइवान के बाजार में 198 अंकों की तेजी देखने को मिली।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article