बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 जून 2026: औंधे मुंह गिरी कीमत, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट गोल्ड के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 June 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां कैरेट के हिसाब से जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 24 June 2026 : अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज फिर से गिरावट हुई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत मंगलवार को 1,200 रुपये घटकर 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। विदेशी बाजारों में स्पॉट गोल्ड 52.01 डॉलर या 1.3 प्रतिशत गिरकर 4,058.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदा भाव आज रात 8 बजे तक 2.81% घटकर यानी 4118 रुपये गिरावट के साथ 1,42,411 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,465,29 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर बुलियन्स के मुताबिक 1,42,790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,44,995 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 143890 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,42,178 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 144995 रुपये प्रति 10 ग्राम143890 रुपये प्रति 10 ग्राम142178 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 144414 रुपये प्रति 10 ग्राम143314 रुपये प्रति 10 ग्राम141609 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 132815 रुपये प्रति 10 ग्राम131803 रुपये प्रति 10 ग्राम130235 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 108746 रुपये प्रति 10 ग्राम107918 रुपये प्रति 10 ग्राम106634 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 84822 रुपये प्रति 10 ग्राम84176 रुपये प्रति 10 ग्राम83174 रुपये प्रति 10 ग्राम

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने का प्रकार1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
Gold 24 Karat₹14,279₹1,42,790₹4,04,803₹1,66,548
Gold 22 Karat₹13,089₹1,30,891₹3,71,069₹1,52,669
Gold 20 Karat₹11,899₹1,18,992₹3,37,336₹1,38,790
Gold 18 Karat₹10,709₹1,07,093₹3,03,602₹1,24,911
Gold 16 Karat₹9,519₹95,193₹2,69,869₹1,11,032
Gold 14 Karat₹8,329₹83,294₹2,36,135₹97,153
Gold 12 Karat₹7,140₹71,395₹2,02,401₹83,274
Gold 10 Karat₹5,950₹59,496₹1,68,668₹69,395

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144480₹132450₹108400
मुंबई₹144330₹132300₹108250
कोलकाता₹144330₹132300₹108250
चेन्नई₹145640₹133500₹111700
पटना₹144380₹132350₹108300
लखनऊ₹144480₹132450₹108400
अयोध्या₹144480₹132450₹108400
मेरठ₹144480₹132450₹108400
कानपुर₹144480₹132450₹108400
गाजियाबाद₹144480₹132450₹108400
नोएडा₹144480₹132450₹108400
गुरुग्राम₹144480₹132450₹108400
चंडीगढ़₹144480₹132450₹108400
जयपुर₹144480₹132450₹108400
लुधियाना₹144480₹132450₹108400
गुवाहाटी₹144330₹132300₹108250
इंदौर₹144380₹132350₹108300
अहमदाबाद₹144380₹132350₹108300
वडोदरा₹144380₹132350₹108300
सूरत₹144380₹132350₹108300
पुणे₹144330₹132300₹108250
नागपुर₹144330₹132300₹108250
नासिक₹144360₹132330₹108280
बैंगलोर₹144330₹132300₹108250
भुवनेश्वर₹144330₹132300₹108250
कटक₹144330₹132300₹108250
रायपुर₹144330₹132300₹108250
हैदराबाद₹144330₹132300₹108250
केरल₹144330₹132300₹108250

पिछले दिन क्या था सोने का भाव

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 3,000 रुपये टूटकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,000 रुपये या दो प्रतिशत घटकर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। सोना आखिरी बार 27 मार्च को इस स्तर के आसपास रहा था, जब इसकी कीमत 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 70.33 डॉलर या लगभग दो प्रतिशत टूटकर 4,121.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

हाजिर मांग में गिरावट के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,446 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,672 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,446 रुपये यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,46,672 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,126.77 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतें कम रहीं क्योंकि मजबूत डॉलर और ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों का कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि सोमवार को कीमती धातुओं में थोड़ी बढ़त देखी गई थी क्योंकि अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति का असर कच्चे तेल पर पड़ा था, लेकिन यह बढ़त ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई क्योंकि ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें फिर से हावी हो गईं। विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत डॉलर कीमती धातुओं के लिए मुख्य बाधा बनकर उभरा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की चिंताओं के कारण जिंसों पर दबाव है, इसलिए हाजिर सोने की कीमत करीब दो प्रतिशत टूटकर 4,120 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गई। लगातार छठे सत्र में बढ़त के साथ डॉलर इंडेक्स 101.15 के स्तर पर पहुंच गया, जो मई, 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कारोबारी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें और बढ़ाने की संभावना को ध्यान में रख रहे हैं।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article