बिजनेस

सोने का भाव आज का 3 जुलाई 2026: आज 3000 रुपये हुआ महंगा, जानें 22 से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 3 July 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज शाम तक 1.02% बढ़कर यानी 1493 रुपये तेजी के साथ 1,47,251 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,45,758 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना की कीमत 38.75 डॉलर या 1 प्रतिशत बढ़कर 4,070.04 डॉलर प्रति औंस हो गई।

वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक 1,43,003 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो दोपहर तक 1,46,107 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 146344 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में क्या लेटेस्ट रेट भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव, 3 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने के प्रकार1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,770₹1,47,700₹4,18,722₹1,72,275
22 कैरेट सोना₹13,539₹1,35,392₹3,83,829₹1,57,918
20 कैरेट सोना₹12,308₹1,23,083₹3,48,935₹1,43,562
18 कैरेट सोना₹11,078₹1,10,775₹3,14,042₹1,29,206
16 कैरेट सोना₹9,847₹98,467₹2,79,148₹1,14,850
14 कैरेट सोना₹8,616₹86,158₹2,44,255₹1,00,493
12 कैरेट सोना₹7,385₹73,850₹2,09,361₹86,137
10 कैरेट सोना₹6,154₹61,542₹1,74,468₹71,781

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 143003 रुपये प्रति 10 ग्राम146107 रुपये प्रति 10 ग्राम146344 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 142430 रुपये प्रति 10 ग्राम145522 रुपये प्रति 10 ग्राम145758 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 130990 रुपये प्रति 10 ग्राम133834 रुपये प्रति 10 ग्राम134051 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 107252 रुपये प्रति 10 ग्राम109580 रुपये प्रति 10 ग्राम109758 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)83657 रुपये प्रति 10 ग्राम85473 रुपये प्रति 10 ग्राम85611 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹147150₹134900₹110400
मुंबई₹147000₹134750₹110250
कोलकाता₹147000₹134750₹110250
पटना₹147050₹134800₹110300
लखनऊ₹147150₹134900₹110400
अयोध्या₹147150₹134900₹110400
मेरठ₹147150₹134900₹110400
कानपुर₹147150₹134900₹110400
गाजियाबाद₹147150₹134900₹110400
नोएडा₹147150₹134900₹110400
गुरुग्राम₹147150₹134900₹110400
चेन्नई₹149560₹137000₹114400
चंडीगढ़₹147150₹134900₹110400
जयपुर₹147150₹134900₹110400
लुधियाना₹147150₹134900₹110400
गुवाहाटी₹147000₹134750₹110250
इंदौर₹147050₹134800₹110300
अहमदाबाद₹147050₹134800₹110300
सूरत₹147050₹134800₹110300
पुणे₹147000₹134750₹110250
नागपुर₹147000₹134750₹110250
नासिक₹147030₹134780₹110280
बैंगलोर₹147000₹134750₹110250
वडोदरा₹147050₹134800₹110300
भुवनेश्वर₹147000₹134750₹110250
रायपुर₹147000₹134750₹110250
हैदराबाद₹147000₹134750₹110250

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुझान और डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने की मांग में तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, दो दिन की गिरावट के बाद, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत बुधवार के 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 3,000 रुपये बढ़कर 1,47,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 38.75 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 4,070.04 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 166 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,264 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 166 रुपये यानी 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,44,264 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,072.25 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने बाजार की उम्मीदों के मुकाबले कम सख़्त रुख अपनाया, जिससे ब्याज दरों में जल्द बढ़ोतरी की चिंताएं कम हुईं। व्यापारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों में तेजी के बाद सोने की कीमतों में सुधार हुआ।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article