बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 मई 2026: रेट में तेजी बरकरार, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 7 May 2026 : मध्य पूर्व में बदलते परिस्थितियों के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 600 रुपये बढ़कर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। बुधवार को सोने की कीमत 2,900 रुपये बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज शाम तक 0.53% चढ़कर यानी 1050 रुपये तेजी के साथ 1,53,182 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,52,132 रुपये पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली। हाजिर सोना 0.9% बढ़कर 4,734.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,51,237 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,51,149 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 150860 रुपये प्रति 10 ग्राम151237 रुपये प्रति 10 ग्राम151149 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150256 रुपये प्रति 10 ग्राम150631 रुपये प्रति 10 ग्राम150544 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138188 रुपये प्रति 10 ग्राम138533 रुपये प्रति 10 ग्राम138452 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113145 रुपये प्रति 10 ग्राम113428 रुपये प्रति 10 ग्राम113362 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88253 रुपये प्रति 10 ग्राम88474 रुपये प्रति 10 ग्राम88422 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹152390₹139900₹114490
मुंबई₹152460₹139750₹114340
कोलकाता₹152460₹139750₹114340
चेन्नई₹153830₹141010₹117710
पटना₹152510₹139800₹114390
लखनऊ₹152390₹139900₹114490
अयोध्या₹152390₹139900₹114490
मेरठ₹152390₹139900₹114490
कानपुर₹152390₹139900₹114490
गाजियाबाद₹152390₹139900₹114490
नोएडा₹152390₹139900₹114490
गुरुग्राम₹152390₹139900₹114490
चंडीगढ़₹152390₹139900₹114490
जयपुर₹152390₹139900₹114490
अहमदाबाद₹152510₹139800₹114390
पुणे₹152460₹139750₹114340
लुधियाना₹152390₹139900₹114490
गुवाहाटी₹152460₹139750₹114340
इंदौर₹152510₹139800₹114390
सूरत₹152510₹139800₹114390
नागपुर₹152460₹139750₹114340
नासिक₹152490₹139780₹114370
बैंगलोर₹152460₹139750₹114340
वडोदरा₹152510₹139800₹114390
भुवनेश्वर₹152460₹139750₹114340
कटक₹152460₹139750₹114340
केरल₹152460₹139750₹114340
रायपुर₹152460₹139750₹114340
हैदराबाद₹152460₹139750₹114340

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के साथ तेल की कीमतों में गिरावट आने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,900 रुपये यानी करीब दो प्रतिशत बढ़कर 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। यह मंगलवार को 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमत 106.15 डॉलर यानी 2.33 प्रतिशत बढ़कर 4,663.70 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिका और ईरान के किसी समझौते के करीब पहुंचने के संकेतों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर के कमजोर होने के साथ सोने के दाम में तेजी आई। वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 2,947 रुपये बढ़कर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रै्क्ट का भाव 2,947 रुपये यानी 1.97 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स सोना वायदा 146.05 डॉलर यानी 3.2 प्रतिशत बढ़कर 4,714.55 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्यों बढ़ी कीमत

कारोबारियों के अनुसार सर्राफा कीमतों में तेजी का कारण अमेरिका और ईरान में महीनों से चले आ रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए समझौते की एक रूपरेखा को अंतिम रूप देने की खबर है। इससे होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते व्यापार के सुचारू प्रवाह की संभावनाएं बढ़ी हैं और ऊर्जा बाजारों से जुड़ी मुद्रास्फीति की चिंताएं कम हुई हैं। विश्लेषकों का कहना है कि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौते को लेकर रिपोर्ट है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। खबरों के अनुसार, ईरान ने यह भी ऐलान किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य फिर से खुल सकता है। यह घोषणा तब की गयी है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ’प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को रोक दिया है, जिसका मकसद इस आर्थिक रूप से अहम जलमार्ग से वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से उन प्रमुख वृहद आर्थिक कारकों में अचानक बदलाव आया, जिन्होंने हाल ही में कीमती धातुओं पर दबाव डाला था। गांधी ने कहा कि कूटनीतिक सफलता की संभावनाओं के चलते तेल की कीमतों और डॉलर में भारी गिरावट आई। इससे मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं कम हुईं और साथ ही कीमती धातुओं की मांग में तेजी आई। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेज उछाल आया। इसका कारण अमेरिका और ईरान के समझौते की रूपरेखा के करीब पहुंचने की सूचना है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। इसकी मुख्य वजह डॉलर का कमजोर होना और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आना है। साथ ही, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति वार्ता को लेकर भी बाजार में अटकलें जारी हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article