बिजनेस

सोने का भाव आज का 7 जनवरी 2026: रेट में बदलाव, बढ़ा या घटा, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 7 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर बढ़ोतरी ही देखने को मिल रही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 7 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह 24 कैरेट सोने का दाम 1,36,660 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक थोड़ा घटकर 1,36,615 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को थोड़ा बढ़कर बाजार बंद होने तक 136675 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना बढ़कर 1,39,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 633 रुपये या 0.46 प्रतिशत टूटकर 1,38,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। विदेशी कारोबार में फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के वायदा भाव में 21 अमेरिकी डॉलर या 0.47 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 4,475.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 136660 रुपये प्रति 10 ग्राम136615 रुपये प्रति 10 ग्राम136675 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 136112 रुपये प्रति 10 ग्राम136068 रुपये प्रति 10 ग्राम136128 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 125181 रुपये प्रति 10 ग्राम125139 रुपये प्रति 10 ग्राम125194 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 102495 रुपये प्रति 10 ग्राम102461 रुपये प्रति 10 ग्राम102506 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 79946 रुपये प्रति 10 ग्राम79920 रुपये प्रति 10 ग्राम79955 रुपये प्रति 10 ग्राम

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹139630₹128000₹104760
मुंबई₹139480₹127850₹104610
कोलकाता₹139480₹127850₹104610
चेन्नई₹140400₹128700₹107350
पटना₹139530₹127900₹104660
लखनऊ₹139630₹128000₹104760
अयोध्या₹139630₹128000₹104760
कानपुर₹139630₹128000₹104760
मेरठ₹139630₹128000₹104760
गाजियाबाद₹139630₹128000₹104760
नोएडा₹139630₹128000₹104760
गुरुग्राम₹139630₹128000₹104760
चंडीगढ़₹139630₹128000₹104760
जयपुर₹139630₹128000₹104760
अहमदाबाद₹139530₹127900₹104660
पुणे₹139480₹127850₹104610
लुधियाना₹139630₹128000₹104760
गुवाहाटी₹139480₹127850₹104610
इंदौर₹139530₹127900₹104660
बैंगलोर₹139480₹127850₹104610
भुवनेश्वर₹139480₹127850₹104610
केरल₹139480₹127850₹104610
रायपुर₹139480₹127850₹104610
हैदराबाद₹139480₹127850₹104610

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन तेजी रही और यह 1,100 रुपये बढ़कर 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मजबूत वैश्विक रुख के साथ सोने के दाम में तेजी आई है। सोमवार को, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। सर्राफा संघ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,100 रुपये बढ़कर 1,41,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 11.45 डॉलर यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 4,460.49 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वायदा बाजार में सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों का वायदा भाव में 445 रुपये या 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,38,565 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,949 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स में सोने का वायदा भाव 0.56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,476.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने में बढ़त जारी रही। इसे कमजोर अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की नरम टिप्पणियों का समर्थन मिला, जिससे आने वाले महीनों में ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर बाजार की उम्मीदों को बल मिला। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने की वजह से हाजिर सोना बढ़त के साथ लगभग 4,460 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article