बिजनेस

सोने का भाव आज का 5 मई 2026: फिसला सोना, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 5 May 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 5 May 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोना 300 रुपये घटकर 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रहा। सोने की कीमत सोमवार को 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,549.57 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.5% चढ़कर यानी 747 रुपये बढत के साथ 1,50,086 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,49,339 रुपये पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी 2026 को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,47,557 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,47,636 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 148100 रुपये प्रति 10 ग्राम147557 रुपये प्रति 10 ग्राम147636 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 147507 रुपये प्रति 10 ग्राम146966 रुपये प्रति 10 ग्राम147045 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 135660 रुपये प्रति 10 ग्राम135162 रुपये प्रति 10 ग्राम135235 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 111075 रुपये प्रति 10 ग्राम110668 रुपये प्रति 10 ग्राम110727 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 86638 रुपये प्रति 10 ग्राम86321 रुपये प्रति 10 ग्राम86367 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹149230₹136900₹112040
मुंबई₹149180₹136750₹111890
कोलकाता₹149180₹136750₹111890
चेन्नई₹150770₹138200₹115300
पटना₹149230₹136800₹111940
लखनऊ₹149230₹136900₹112040
मेरठ₹149230₹136900₹112040
अयोध्या₹149230₹136900₹112040
कानपुर₹149230₹136900₹112040
गाजियाबाद₹149230₹136900₹112040
नोएडा₹149230₹136900₹112040
गुरुग्राम₹149230₹136900₹112040
चंडीगढ़₹149230₹136900₹112040
जयपुर₹149330₹136900₹112040
लुधियाना₹149330₹136900₹112040
गुवाहाटी₹149180₹136750₹111890
इंदौर₹149230₹136800₹111940
अहमदाबाद₹149230₹136800₹111940
वडोदरा₹149230₹136800₹111940
सूरत₹149230₹136800₹111940
पुणे₹149180₹136750₹111890
नागपुर₹149180₹136750₹111890
नासिक₹149210₹136780₹111920
बैंगलोर₹149180₹136750₹111890
भुवनेश्वर₹149180₹136750₹111890
कटक₹149180₹136750₹111890
केरल₹149180₹136750₹111890
रायपुर₹149180₹136750₹111890
हैदराबाद₹149180₹136750₹111890

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,000 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 49.27 डॉलर यानी 1.07 प्रतिशत फिसलकर 4,565.68 डॉलर प्रति औंस रहा।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

मजबूत डॉलर और कच्चातेल कीमतों में तेजी के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,149 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,203 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले हफ्ते, सोने की कीमत 1,347 रुपये यानी लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में जून कॉन्ट्रैक्ट वाले कॉमेक्स सोना वायदा की कीमत 58.7 डॉलर यानी 1.26 प्रतिशत टूटकर 4,585.8 डॉलर प्रति औंस रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि ऊर्जा की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान बातचीत को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच सोमवार को कम कारोबार वाले सत्र में सोने की कीमत में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों से ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका है। साल के आखिर में इनमें और तेजी आने की आशंका है। गांधी ने कहा कि इस नजरिए ने डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल दोनों को सहारा दिया है। सत्र के दौरान ये दोनों ऊपर चढ़े, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बीच हाजिर सोना निचले स्तर पर रहा और 4,560 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना रहा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सोने की कीमतें काफी हद तक एक दायरे में ही बनी हुई हैं। लगातार महंगाई को लेकर चिंताओं और ऊंची ब्याज दरों की आशंका के चलते कीमतों पर थोड़ा दबाव देखने को मिला है। हालांकि वैश्विक तनावों के कारण कीमतों को कुछ हद तक सहारा भी मिल रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article