बिजनेस

सोने का भाव आज का 4 मई 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 May 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 4 May 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव के चलते सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 2,000 रुपये यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रहा। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.55% लुढ़कर यानी 2352 रुपये गिरकर 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,51,352 रुपये पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी 2026 को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक फिलहाल 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,48,357 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 49.27 डॉलर यानी 1.07% फिसलकर 4,565.68 डॉलर प्रति औंस रहा। IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट150263 रुपये प्रति 10 ग्राम148357 रुपये प्रति 10 ग्राम148100 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट149661 रुपये प्रति 10 ग्राम147763 रुपये प्रति 10 ग्राम147507 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट137641 रुपये प्रति 10 ग्राम135895 रुपये प्रति 10 ग्राम135660 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट112697 रुपये प्रति 10 ग्राम111268 रुपये प्रति 10 ग्राम111075 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट87904 रुपये प्रति 10 ग्राम86789 रुपये प्रति 10 ग्राम86638 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹149770₹137300₹112370
मुंबई₹149620₹137150₹112220
कोलकाता₹149620₹137150₹112220
चेन्नई₹152730₹140000₹116800
पटना₹149670₹137200₹112270
लखनऊ₹149770₹137300₹112370
मेरठ₹149770₹137300₹112370
अयोध्या₹149770₹137300₹112370
कानपुर₹149770₹137300₹112370
गाजियाबाद₹149770₹137300₹112370
नोएडा₹149770₹137300₹112370
गुरुग्राम₹149770₹137300₹112370
चंडीगढ़₹149770₹137300₹112370
जयपुर₹149770₹137300₹112370
लुधियाना₹149770₹137300₹112370
गुवाहाटी₹149620₹137150₹112220
इंदौर₹149670₹137200₹112270
अहमदाबाद₹149670₹137200₹112270
वडोदरा₹149670₹137200₹112270
सूरत₹149670₹137200₹112270
पुणे₹149620₹137150₹112220
नागपुर₹149620₹137150₹112220
नासिक₹149650₹137180₹112250
बैंगलोर₹149620₹137150₹112220
भुवनेश्वर₹149620₹137150₹112220
कटक₹149620₹137150₹112220
केरल₹149620₹137150₹112220
रायपुर₹149620₹137150₹112220
हैदराबाद₹149620₹137150₹112220

पिछले कारोबारी दिन सोने का भाव

पिछले कारोबारी दिन देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने का भाव 2,000 रुपये यानी 1.31% बढ़कर 1,54,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पहुंच गया। इससे पहले यह 1,52,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में मजबूती देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 91.80 डॉलर (2.02%) चढ़कर 4,635.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जिससे घरेलू बाजार को भी समर्थन मिला।

वायदा बाजार में भी बढ़त

वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में उछाल जारी रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 1,791 रुपये यानी 1.2% बढ़कर 1,50,841 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में जून वायदा सोना 72.41 डॉलर (1.59%) बढ़कर 4,633.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

तेजी के पीछे प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में यह उछाल एक महीने के निचले स्तर से सुधार का संकेत है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने सोने को मजबूती दी है।

वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान

इसके अलावा, निचले स्तरों पर बढ़ी खरीदारी और वैश्विक अनिश्चितता ने भी सोने की कीमतों को सहारा दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कोई बदलाव न करना और पश्चिम एशिया में जारी तनाव भी बाजार को मजबूती दे रहे हैं। कुल मिलाकर, सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों में तेजी बनी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article