बिजनेस

सोने का भाव आज का 4 फरवरी 2026: रेट में उछाल, 7400 रु बढ़ी कीमत, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 February 2026: दो-तीन दिनों की बड़ी गिरावट के बाद सोने ने बड़ी तेजी दिखाई। कीमतों में जबरदस्त उछाल आया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold Jewellery Rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today in India

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 4 February 2026 : हाल में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब यह फिर से मजबूती के साथ लौटी है। तीन दिन की भारी गिरावट के बाद सोने के दामों में तेज उछाल आया। आज बुधवार को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना तेजी से बढ़ा और 7,400 रुपये, या 4.69 प्रतिशत बढ़कर 1,65,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया, जबकि मंगलवार को यह 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 24 कैरेट सोना 0.03% प्रतिशत बढ़कर 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को यह 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सोना 100.03 डॉलर या 2.02 प्रतिशत बढ़कर 5,047.07 डॉलर प्रति औंस हो गया।

वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 159590 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कल यानी मंगलवार को 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि गुरुवार को यह 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, बुधवार सुबह तक 24 कैरेट का सोना 1,51,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो बढ़कर 1,58,158 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक थोड़ा घटकर 156625 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दाम जारी किए गए हैं। इसके साथ ही देश के विभिन्न शहरों में चल रहे सोने के भावों पर भी नर रखी जा रही है। सोने के गहने खरीदने वाले उपभोक्ता अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं। दिनभर कीमतों में होने वाले बदलावों की जानकारी लगातार अपडेट की जाती रहेगी। कब सस्ता होगा सोना और चांदी, यहां क्लिक करके जानिए ताजा अनुमान

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 151529 रुपये प्रति 10 ग्राम158158 रुपये प्रति 10 ग्राम156625 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150922 रुपये प्रति 10 ग्राम157525 रुपये प्रति 10 ग्राम155998 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138801 रुपये प्रति 10 ग्राम144873 रुपये प्रति 10 ग्राम143469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113647 रुपये प्रति 10 ग्राम118619 रुपये प्रति 10 ग्राम117469 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट88645 रुपये प्रति 10 ग्राम92522 रुपये प्रति 10 ग्राम91626 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159590₹146300₹119730
मुंबई₹159440₹146150₹119580
कोलकाता₹159440₹146150₹119580
चेन्नई₹162560₹149000₹127500
पटना₹159490₹146200₹119630
लखनऊ₹159590₹146300₹119730
मेरठ₹159590₹146300₹119730
कानपुर₹159590₹146300₹119730
अयोध्या₹159590₹146300₹119730
गाजियाबाद₹159590₹146300₹119730
नोएडा₹159590₹146300₹119730
चंडीगढ़₹159590₹146300₹119730
गुरुग्राम₹159590₹146300₹119730
जयपुर₹159590₹146300₹119730
अहमदाबाद₹159490₹146200₹119630
पुणे₹159440₹146150₹119580
लुधियाना₹159590₹146300₹119730
गुवाहाटी₹159440₹146150₹119580
इंदौर₹159490₹146200₹119630
सूरत₹159490₹146200₹119630
नागपुर₹159440₹146150₹119580
नासिक₹159470₹146180₹119610
बैंगलोर₹159440₹146150₹119580
वडोदरा₹159490₹146200₹119630
भुवनेश्वर₹159440₹146150₹119580
कटक₹159440₹146150₹119580
केरल₹159440₹146150₹119580
रायपुर₹159440₹146150₹119580
हैदराबाद₹159440₹146150₹119580

पिछले दिन क्या थी सोने की कीमत

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में सोने की कीमतों में तीन दिन की भारी गिरावट खत्म हुई और कीमतों में तेजी से उछाल आया। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 5,000 रुपये, या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो सोमवार के बंद भाव 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है। पीली कीमती धातु 29 जनवरी को अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 30,300 रुपये, या लगभग 17 प्रतिशत गिर गई थी, क्योंकि निवेशकों ने तेज रैली के बाद मुनाफावसूली के लिए दौड़ लगाई थी। इंटरनेशनल मार्केट में सोना USD 275.39, या 5.91 प्रतिशत बढ़कर USD 4,935.49 प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन वायदा बाजार में सोने की कीमतें

घरेलू बाजारों में तीन दिन की गिरावट के बाद निवेशकों की लिवाली बढ़ने के कारण मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में जोरदार उछाल आया। पिछले तीन सत्रों में भारी गिरावट के बाद सोने की कीमतों में भी जोरदार सुधार देखा गया। सोने के अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट की कीमत मंगलवार को 7,923 रुपये, या 5.5 प्रतिशत बढ़कर 1,51,914 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। पिछले तीन सत्रों में, सोना 29 जनवरी के 1,83,962 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद स्तर से लगभग 40,000 रुपये, या 22 प्रतिशत गिर गया था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में भी तेजी से मजबूती आई। अप्रैल डिलिवरी वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 287.19 डॉलर, यानी 6.17 प्रतिशत बढ़कर 4,939.79 डॉलर प्रति औंस हो गया। सोमवार को यह 4,652.6 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने ने हाल के कुछ नुकसान की भरपाई की, जब रिकॉर्ड-सेटिंग रैली में तेज गिरावट आई, जिससे कीमतें चार सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। गांधी ने कहा कि जो निवेशक लॉन्ग पोजीशन शुरू करने के लिए करेक्शन का इंतजार कर रहे थे, वे अब मौजूदा गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देख रहे हैं।

कोटक सिक्योरिटीज की AVP कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि दोनों धातुओं में तेज रिकवरी हुई है, पिछले दो सेशन में 15 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट के बाद स्पॉट सोना लगभग 5 प्रतिशत बढ़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह बिकवाली ऊंचे मार्जिन की जरूरतों और इस बढ़ती उम्मीद से और बढ़ गई कि पॉलिसी में ढील मई में जेरोम पॉवेल का कार्यकाल खत्म होने तक टल जाएगी, क्योंकि एक हॉकिश उम्मीदवार के कमान संभालने की उम्मीद है। आउटलुक पर चैनवाला ने कहा कि सोना में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है, क्योंकि बाजार फेड की अगली ब्याज दर में कटौती के समय के बारे में सुराग के लिए आने वाली अमेरिकी नौकरियों की रिपोर्ट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि सोने में मंगलवार को जोरदार सुधार लौटा, जिससे हफ्ते की शुरुआत में अत्यधिक अस्थिरता के बाद कई दिन के नुकसान की भरपाई हुई। मजबूत सुरक्षित निवेशक मांग और पहले की मुनाफावसूली के बाद सटोरिया लिवाली से सोना लगभग पांच प्रतिशत बढ़ा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article