बिजनेस

सोने का भाव आज का 30 अक्टूबर 2025: सोना का रेट लुढ़का, चांदी में तेजी, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 30 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हुई। लेकिन अब फिर बढ़ोतरी होनी शुरू हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही जानिए आज चांदी का भाव क्या है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 30 October 2025 : लगातार बढ़ रहे सोना और चांदी की कीमतों में अब गिरावट देखने को मिली रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1,19,619 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 1,46,783 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने का भाव 941 रुपये या 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,19,725 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। चांदी की वायदा कीमत 1,029 रुपये या 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,45,052 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। चांदी की कीमतें 3,300 रुपये बढ़कर 1,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गईं।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना तेजी के साथ 3,983.87 डॉलर प्रति औंस हो गया। हाजिर चांदी बढ़कर 48.14 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। आगे जानिए IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 120628 रुपये प्रति 10 ग्राम119253 रुपये प्रति 10 ग्राम119619 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 120145 रुपये प्रति 10 ग्राम118775 रुपये प्रति 10 ग्राम119140 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 110495 रुपये प्रति 10 ग्राम109236 रुपये प्रति 10 ग्राम109571 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 90471 रुपये प्रति 10 ग्राम89440 रुपये प्रति 10 ग्राम89714 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 70567 रुपये प्रति 10 ग्राम69763 रुपये प्रति 10 ग्राम69977 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 146633 रुपये प्रति किलोग्राम145600 रुपये प्रति किलोग्राम146783 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक फेडरल रिजर्व के नीतिगत नतीजों से पहले सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के नए दौर के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,600 रुपये बढ़कर 1,24,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। इससे दो सत्रों से चली आ रही गिरावट थम गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,600 रुपये बढ़कर 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,21,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल आया और इसकी कीमतें 6,700 रुपये बढ़कर 1,51,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। मंगलवार को चांदी की कीमत 1,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

पिछले दिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 77.26 डॉलर यानी 1.95 प्रतिशत बढ़कर 4,029.53 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस तरह तीन दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। हाजिर सोना वर्तमान में 4,020 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है क्योंकि यह कीमती धातु फेडरल रिजर्व की मौद्रिक बैठक से पहले मंगलवार के 3,886 डॉलर के निचले स्तर से उबरने की कोशिश कर रही है। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 2.85 प्रतिशत बढ़कर 48.40 डॉलर प्रति औंस हो गई।

सोना का वायदा भाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक बैठक के नतीजे आने के पहले निवेशकों के सतर्क रुख अपनाने के कारण बुधवार को सोना वायदा 176 रुपये गिरकर 1,19,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रखते हुए, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर आपूर्ति वाले सोने के वायदा भाव 176 रुपये यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,19,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गए। इसमें कुल 13,116 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

चांदी का वायदा भाव

हालांकि, चांदी वायदा में निचले दाम पर खरीदारी आने से तेजी देखी गई। दिसंबर आपूर्ति वाले चांदी के वायदा भाव 451 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,793 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। इसमें 20,331 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी का वायदा भाव

वैश्विक स्तर पर, दिसंबर आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 15.9 डॉलर यानी 0.4 प्रतिशत गिरकर 3,967.2 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। यह लगातार चौथे दिन गिरावट का संकेत है। कॉमेक्स में दिसंबर आपूर्ति वाला चांदी वायदा 0.32 प्रतिशत बढ़कर 47.47 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में उछाल आया और फेडरल रिजर्व की मौद्रिक बैठक के नतीजे आने से पहले यह 4,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर पर पहुंच गया। गांधी ने कहा कि पश्चिम एशियाई क्षेत्र में भू-राजनीतिक चिंताएं बढ़ने के बाद सौदेबाजी में खरीदारी और सुरक्षित निवेश वाले संसाधनों की फिर से मांग बढ़ी है। मिराए एसेट शेयरखान में प्रमुख (जिंस एवं मुद्रा) प्रवीण सिंह ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत कटौती की व्यापक उम्मीद है क्योंकि उसने अपना ध्यान कमजोर होते रोजगार बाजार पर केंद्रित कर दिया है। उन्होंने कहा कि धातु अभी भी संकट से बाहर नहीं है लेकिन फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में कटौती से यह गिरावट सीमित रहेगी। हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने के संकेतों से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में तेजी थम सकती है।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि बुधवार को सोने की वायदा कीमतें 3,970 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही थीं, क्योंकि ध्यान फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में अपेक्षित कटौती पर केंद्रित था। उन्होंने कहा कि व्यापारी मौद्रिक नीति के भविष्य के बारे में फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के संकेतों पर भी नज़र रख रहे हैं। बाजार को पहले ही दिसंबर में ब्याज दरों में एक और कटौती की उम्मीद थी। त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अमेरिका-चीन व्यापार में संभावित सफलता की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं। इस समझौते से सुरक्षित निवेश की मांग में और कमी आ सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article