बिजनेस

सोने का भाव आज का 31 जनवरी 2026: क्या है ताजा रेट, 31700 रुपये हुआ सस्ता, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 31 January 2026: सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया था। लेकिन आज बड़ी गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 31 January 2026 : सोने की कीमतों ने हाल के दिनों में नए-नए रिकॉर्ड बना दिये थे। लेकिन आज बड़ी गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर इस साल सोने की कीमत का उच्चतम स्तर 180,779 रुपये और न्यूनतम स्तर 149,075 रुपया रहा। जिससे 17.53% की गिरावट दर्ज की गई। इस तरह सोना अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से 31, 704 रुपये सस्ती हो गई। वहीं स्पॉट गोल्ड का उच्चतम स्तर $5,598 और न्यूनतम स्तर $4,683 रहा, जो 16.34% की गिरावट को दर्शाता है। इससे पहले शुक्रवार शाम तक MCX पर फरवरी माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट सोने की कीमत 15,246 रुपये या 9 प्रतिशत टूटकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। गुरुवार को सोने की कीमत करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। शुक्रवार शाम तक कॉमेक्स में अप्रैल डिलिवरी वाला सोने का वायदा भी 392.1 डॉलर या 7.32 प्रतिशत गिरकर 4,962.7 डॉलर प्रति औंस रह गया था, गुरुवार को यह 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5.31 प्रतिशत या 285.30 डॉलर टूटकर 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था।

उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई। बाजार सूत्रों के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना 14,000 रुपये या 7.65 प्रतिशत टूटकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। दिल्ली में गुरुवार को सोने की कीमत 12,000 रुपये बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत घटकर 160730 रुपये हो गई। गुरुवार को 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोना 1,75,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो दोपहर तक घटकर 1,68,475 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,65,795 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार को बाजार में बंद रहेगा, इसलिए आज यही भाव मान्य रहेगा। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं। साथ ही सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले नीचे अपने शहर के रेट देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 165795 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 165131 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 151868 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 124346 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 96990 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹160730₹147350₹120590
मुंबई₹160580₹147200₹120440
कोलकाता₹160580₹147200₹120440
चेन्नई₹162550₹149000₹128000
पटना₹160630₹147250₹120490
लखनऊ₹160730₹147350₹120590
कानपुर₹160730₹147350₹120590
मेरठ₹160730₹147350₹120590
अयोध्या₹160730₹147350₹120590
गाजियाबाद₹160730₹147350₹120590
नोएडा₹160730₹147350₹120590
चंडीगढ़₹160730₹147350₹120590
गुरुग्राम₹160730₹147350₹120590
जयपुर₹160730₹147350₹120590
अहमदाबाद₹160630₹147250₹120490
पुणे₹160580₹147200₹120440
लुधियाना₹160730₹147350₹120590
गुवाहाटी₹160580₹147200₹120440
इंदौर₹160630₹147250₹120490
सूरत₹160630₹147250₹120490
नागपुर₹160580₹147200₹120440
नासिक₹160610₹147230₹120470
बैंगलोर₹160580₹147200₹120440
वडोदरा₹160630₹147250₹120490
भुवनेश्वर₹160580₹147200₹120440
केरल₹160580₹147200₹120440
रायपुर₹160580₹147200₹120440
हैदराबाद₹160580₹147200₹120440

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 12,000 रुपये, या 7.02 प्रतिशत बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से कहीं अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 177.14 डॉलर, या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 5,595.02 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सर्राफा की कीमतों में उछाल और भी अधिक प्रभावशाली था, कॉमेक्स में सोने का वायदा पहली बार 5,600 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। दिन के कारोबार में, अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 286.6 डॉलर, यानी 5.4 प्रतिशत बढ़कर 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

सोने की वायदा कीमत ने 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। सोना वायदा इस तेजी में शामिल हो गया, फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 14,864 रुपये, या लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। सोने के अप्रैल माह में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 15,943 रुपये, या 9 प्रतिशत बढ़कर 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

क्यों बढ़े दाम

यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजारों में तेज उछाल और सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली इन परिसंपत्तियों के लिए निवेशकों की मजबूत मांग के कारण हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि सर्राफा कीमतों में तेज उछाल काफी हद तक वैश्विक रुख के अनुरूप था, जिसमें भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी डॉलर कमजोर होने के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर रुख करने से सोने ने नए रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। जो पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों में रिकॉर्ड बढ़त के कारण संभव हुआ है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबकि ऑगमोंट की शोध प्रमुख, रेनीशा चैनानी ने कहा कि सोने का 5,600 डॉलर (1,80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम) से ऊपर जाना और चांदी का 4,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर जाना अल्पकालिक सट्टेबाजी के बजाय बढ़ते वृहद और भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम को दर्शाता है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article