बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 अगस्त 2025: नहीं थम रहे सोने-चांदी के दाम, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के रेट

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 August 2025: सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बदलाव हुआ। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी हैं। एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 102388 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 117572 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट101506 रुपये प्रति 10 ग्राम102089 रुपये प्रति 10 ग्राम102388 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट101100 रुपये प्रति 10 ग्राम101680 रुपये प्रति 10 ग्राम101978 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट92980 रुपये प्रति 10 ग्राम93514 रुपये प्रति 10 ग्राम93787 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट76130 रुपये प्रति 10 ग्राम76567 रुपये प्रति 10 ग्राम76791 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट59381 रुपये प्रति 10 ग्राम59722 रुपये प्रति 10 ग्राम59897 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999117110 रुपये प्रति किलो117256 रुपये प्रति किलो117572 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत 300 रुपये बढ़कर 1,01,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा, कमजोर डॉलर, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कमी की उम्मीद और शुल्क घटनाक्रमों ने कीमतों में उतार-चढ़ाव को बढ़ावा दिया है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,01,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 200 रुपये बढ़कर 1,01,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। बुधवार को यह 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर अपरिवर्तित रहीं। वैश्विक बाजारों में, न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 8.09 डॉलर या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 3,405.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, हाजिर चांदी एक प्रतिशत बढ़कर 38.97 डॉलर प्रति औंस पर रही।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में गिरावट और सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की निरंतर मांग के कारण बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। बाजार प्रतिभागी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिसा कुक को बर्खास्त करने की वैधता पर चर्चा कर रहे हैं। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि सोने की कीमतें 3,390 डॉलर प्रति औंस से ऊपर स्थिर बनी हुई हैं। व्यापारी दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों सहित प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जिससे आर्थिक परिदृश्य और संभावित मौद्रिक नीति दिशा के बारे में और जानकारी मिल सके।

सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत 163 रुपये की गिरावट के साथ 1,01,379 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 163 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,01,379 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,304 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,388.88 डॉलर प्रति औंस रह गया।

चांदी की वायदा कीमतें

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 323 रुपये की तेजी के साथ 1,16,420 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 323 रुपये यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,16,420 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 8,713 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 38.77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article