बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 March 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे जंग के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 29 March 2026: मध्य पूर्व में ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना लुढ़क कर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,44,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,44,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 1,48,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,42,942 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 142942 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 142370 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 130935 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 107207 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 83621 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹148220₹135900₹111220
मुंबई₹148090₹135750₹111070
कोलकाता₹148090₹135750₹111070
चेन्नई₹149020₹136600₹114000
पटना₹148120₹135800₹111120
लखनऊ₹148220₹135900₹111220
अयोध्या₹148220₹135900₹111220
मेरठ₹148220₹135900₹111220
कानपुर₹148220₹135900₹111220
गाजियाबाद₹148220₹135900₹111220
नोएडा₹148220₹135900₹111220
गुरुग्राम₹148220₹135900₹111220
चंडीगढ़₹148220₹135900₹111220
जयपुर₹148220₹135900₹111220
लुधियाना₹148220₹135900₹111220
गुवाहाटी₹148090₹135750₹111070
इंदौर₹148120₹135800₹111120
अहमदाबाद₹148120₹135800₹111120
वडोदरा₹148120₹135800₹111120
सूरत₹148120₹135800₹111120
पुणे₹148090₹135750₹111070
नागपुर₹148090₹135750₹111070
नासिक₹148120₹135780₹111120
बैंगलोर₹148090₹135750₹111070
भुवनेश्वर₹148090₹135750₹111070
कटक₹148090₹135750₹111070
केरल₹148090₹135750₹111070
रायपुर₹148090₹135750₹111070
हैदराबाद₹148090₹135750₹111070

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,900 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। पिछले बाजार सत्र में सोने की कीमत 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राम नवमी के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद थे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 37.19 डॉलर, यानी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,416 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

वायदा कारोबार में सोने की कीमत शुक्रवार को 1,997 रुपये उछलकर 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,997 रुपये यानी 1.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,41,490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को शाम के सत्र में यह 4,604 रुपये यानी 3.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,39,493 रुपये पर बंद हुआ था। इसी तरह जून डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव भी 1,811 रुपये यानी 1.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,44,325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोना वायदा 4,926 रुपये या 3.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,514 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। रामनवमी के अवसर पर कॉन्ट्रैक्ट बाजार गुरुवार को सुबह के सत्र में बंद रहे थे और शाम के सत्र में कारोबार फिर से शुरू हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 89.1 डॉलर यानी 2.04 प्रतिशत बढ़कर 4,465.4 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, जून अनुबंध भी 80.55 डॉलर यानी 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,489.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि सर्राफा कीमतें अस्थिर रहीं, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि कच्चे तेल के दाम में नरमी के बीच सस्ती कीमतों पर लिवाली के चलते सोना करीब 4,420 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गया, लेकिन बाद में वैश्विक बाजारों में तेल की कीमतों में सुधार आने से इसकी बढ़त कम हो गई।

वैश्विक बाजारों में मजबूती और भारी गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी के चलते सोने के दाम में तेजी आई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इंडसइंड सिक्योरिटीज में वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि पिछले सत्र में भारी गिरावट के बाद सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस के ऊपर निकल गया, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को युद्ध समाप्त करने के समझौते के लिए दी गई समयसीमा आगे बढ़ा दी है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article