बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 मार्च 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 March 2026: सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 March 2026 : सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का वायदा भाव थोड़ा गिरकर 1,61,971 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना थोड़ा घटकर 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर है। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,64,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,59,097 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेगा, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही नीचे देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 159097 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 158460 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 145733 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 119323 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 93072 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली164880151150123700
मुंबई164730151000123550
चेन्नई165820152000130100
कोलकाता164730151000123550
पटना164780151050123600
लखनऊ164880151150123700
मेरठ164880151150123700
कानपुर164880151150123700
अयोध्या164880151150123700
गाजियाबाद164880151150123700
नोएडा164880151150123700
गुरुग्राम164880151150123700
चंडीगढ़164880151150123700
जयपुर164880151150123700
लुधियाना164880151150123700
गुवाहाटी164730151000123550
जलगांव164730151000123550
इंदौर164780151050123600
अहमदाबाद164780151050123600
वडोदरा164780151050123600
सूरत164780151050123600
नागपुर164730151000123550
पुणे164730151000123550
नासिक164760151030123580
बैंगलोर164730151000123550
भुवनेश्वर164730151000123550
कटक164730151000123550
केरल164730151000123550
रायपुर164730151000123550
हैदराबाद164730151000123550

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना थोड़ा घटकर 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

हाजिर मांग में तेजी से वायदा बाजार में सोने की कीमत शुक्रवार को 890 रुपये की तेजी के साथ 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 890 रुपये या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। इसमें 7,735 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए ऑर्डर के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हुई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव की कीमत 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,199.66 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमत बढ़ी। बाजार में बढ़ते अमेरिकी व्यापार संरक्षणवाद और स्थिर डॉलर के मुकाबले पश्चिम एशिया में लगातार तनाव का असर है। उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक टकराव और शुल्क से जुड़ी अनिश्चितता ने सुरक्षित निवेश की मांग को जारी रखा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना 5,180 डॉलर पर स्थिर कारोबार कर रहा है क्योंकि कारोबारियों को अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते पर और जानकारी और स्पष्टता का इंतजार है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के रिसर्च एक्सपर्ट गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतें काफी हद तक सीमित दायरे में रहीं। वहीं मजबूत अमेरिकी डॉलर एवं मिले-जुले वैश्विक संकेतों से तेजी सीमित रही जबकि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की मांग ने बाजार की भावना को बल देना जारी रखा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article