Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 28 August 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में फिर बदलाव हुए। एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 101506 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 117110 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| शुद्धता | सुबह का रेट | दोपहर का रेट | शाम का रेट |
| सोना 24 कैरेट | 100884 रुपये प्रति 10 ग्राम | 101239 रुपये प्रति 10 ग्राम | 101506 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 100480 रुपये प्रति 10 ग्राम | 100834 रुपये प्रति 10 ग्राम | 101100 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 92410 रुपये प्रति 10 ग्राम | 92735 रुपये प्रति 10 ग्राम | 92980 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 75663 रुपये प्रति 10 ग्राम | 75929 रुपये प्रति 10 ग्राम | 76130 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 59017 रुपये प्रति 10 ग्राम | 59225 रुपये प्रति 10 ग्राम | 59381 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 115870 रुपये प्रति किलो | 116688 रुपये प्रति किलो | 117110 रुपये प्रति किलो |
पिछले दिन सोने-चांदी के भाव कैसे रहे
न्यूज एजेंसी ‘भाषा’ के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि कमजोर रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूत रुझानों के चलते सोना 600 रुपये महंगा होकर 1,00,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 500 रुपये की बढ़त के साथ 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गया, जो सोमवार को 99,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। यह 3,000 रुपये की उछाल के साथ 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) के अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गई। सोमवार को यह 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजारों में न्यूयॉर्क में हाजिर सोना 0.37% की बढ़त के साथ 3,378.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं, हाजिर चांदी में 0.21% की गिरावट रही और यह 38.48 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
विशेषज्ञों की राय
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ कमोडिटी विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को हटाने के फैसले से निवेशकों में अस्थिरता बढ़ गई है। इसके चलते उन्होंने सोने जैसे पारंपरिक सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आई। गांधी का कहना है कि इस फैसले से फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हुए हैं और ब्याज दरों में कटौती का दबाव भी बढ़ा है।
वायदा बाजार में सोने का प्रदर्शन
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का भाव मंगलवार को 342 रुपये बढ़कर 1,00,966 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 13,299 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार, ताजा सौदों के कारण वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। इसी दौरान, कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 0.18% बढ़कर 3,423.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
वायदा बाजार में चांदी का प्रदर्शन
चांदी के वायदा बाजार में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी। MCX पर सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 779 रुपये की छलांग के साथ 1,16,729 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। हालांकि बाद में यह थोड़ी नरम होकर 294 रुपये की तेजी के साथ इसी स्तर पर बंद हुई। कुल मिलाकर, इसमें 12,587 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 39.21 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
