बिजनेस

सोने का भाव आज का 25 दिसंबर 2025: क्रिसमस पर क्या है रेट, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं क्रिसमस के मौके पर देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 December 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। लेकिन अधिकांश रूख तेजी का ही है। आज क्रिसमस का त्योहार है, तो आइए जानते हैं सोना क्या भाव चल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव 1,36,627 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर रिकॉर्ड 1,38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़कर 4,525.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक सोना आज 1,39,090 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 136080 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 125150 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 102470 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 79927 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹139090₹127510₹104360
मुंबई₹138940₹127360₹104210
कोलकाता₹138940₹127360₹104210
चेन्नई₹139650₹128010₹106760
पटना₹138990₹127410₹104260
लखनऊ₹139090₹127510₹104360
मेरठ₹139090₹127510₹104360
कानपुर₹139090₹127510₹104360
अयोध्या₹139090₹127510₹104360
गाजियाबाद₹139090₹127510₹104360
नोएडा₹139090₹127510₹104360
गुड़गांव₹139090₹127510₹104360
जयपुर₹139090₹127510₹104360
अहमदाबाद₹138990₹127410₹104260
पुणे₹138940₹127360₹104210
लुधियाना₹139090₹127510₹104360
गुवाहाटी₹138940₹127360₹104210
इंदौर₹138990₹127410₹104260
चंडीगढ़₹139090₹127510₹104360
बैंगलोर₹138940₹127360₹104210
भुवनेश्वर₹138940₹127360₹104210
केरल₹138940₹127360₹104210
रायपुर₹138940₹127360₹104210
हैदराबाद₹138940₹127360₹104210

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से थोड़ी कम हुई और यह मंगलवार के 1,40,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 50 रुपये घटकर 1,40,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना पहली बार 4,500 डॉलर प्रति औंस के स्तर को लांघ गया। यह 41.18 डॉलर या 0.92 प्रतिशत बढ़कर 4,525.96 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले चार सत्रों में, यह 19 दिसंबर, 2025 के 4,339.50 डॉलर की बंद कीमत से 186.46 डॉलर या 4.3 प्रतिशत बढ़ा है। इस साल अबतक, यह धातु 31 दिसंबर, 2024 के 2,605.77 डॉलर प्रति औंस से 1,920.19 डॉलर या 73.7 प्रतिशत बढ़ी है।

वायदा बाजार में सोने का भाव

सोने की कीमतों में तीसरे सत्र में तेजी जारी रही और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले अनुबंधों का भाव 791 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 1,38,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड 4,555.1 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्यों बढ़ा सोना का भाव

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि डॉलर के बचाव की मुद्रा में बने रहने से, हाजिर सोना एशियाई सत्र में 4,525 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में और ढील देने की उम्मीद और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से हाजिर चांदी बढ़कर रिकॉर्ड 72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, जिससे नए रिकॉर्ड बने।

चैनानी ने कहा कि अमेरिका और वेनेज़ुएला के बीच बढ़ते तनाव ने सर्राफा की कीमतों में सुरक्षित निवेश वाले प्रवाह को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा, अमेरिका के तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े वर्ष 2026 में दो बार फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर कटौती पर बढ़ते दांव के बावजूद डॉलर को मजबूत करने में नाकाम रहे।

भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले साल ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों में भारी निवेश करने से बुधवार को सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article