Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन नवरात्रि के तीसरे दिन दोनों की कीमतों में गिरावट हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 1,13,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत घटकर 1,34,089 रुपये प्रति किलो हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबकि दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,18,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रही। चांदी की कीमतें भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। पिछले बाजार सत्र में 3,220 रुपये की भारी वृद्धि के बाद बुधवार को चांदी 600 रुपये गिरकर 1,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई।
उधर वायदा कारोबार में भी बुधवार को सोने और चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर आपूर्ति वाले सोने का भाव गिरकर 1,13,428 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने की कीमत फिसलकर 1,14,486 प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा कीमत गिरकर 1,34,841 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी की वायदा कीमत फिसलकर 1,36,271 रुपये प्रति किलो रही। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| शुद्धता | सुबह का रेट | दोपहर का रेट | शाम का रेट |
| सोना 24 कैरेट | 114314 रुपये प्रति 10 ग्राम | 114044 रुपये प्रति 10 ग्राम | 113584 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 113856 रुपये प्रति 10 ग्राम | 113587 रुपये प्रति 10 ग्राम | 113129 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 104712 रुपये प्रति 10 ग्राम | 104464 रुपये प्रति 10 ग्राम | 104043 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 85736 रुपये प्रति 10 ग्राम | 85533 रुपये प्रति 10 ग्राम | 85188 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 66874 रुपये प्रति 10 ग्राम | 66716 रुपये प्रति 10 ग्राम | 66447 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| चांदी 999 | 135267 रुपये प्रति किलोग्राम | 134905 रुपये प्रति किलोग्राम | 134089 रुपये प्रति किलोग्राम |
पिछले दिन क्या थे सोने के भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार सुरक्षित निवेश के लिए वैश्विक मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमतें 2,700 रुपये बढ़कर 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना पिछले बाजार सत्र में 1,16,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,650 रुपये बढ़कर 1,18,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। सोमवार को यह 1,15,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना एक प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3,791.10 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।
पिछले दिन क्या थे चांदी के भाव
चांदी की कीमतें भी मंगलवार को 3,220 रुपये की तेजी के साथ 1,39,600 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में यह 1,36,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। हाजिर चांदी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 44.32 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
वायदा बाजार में सोना का भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 520 रुपये चढ़कर 1,12,750 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अक्टूबर आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट में सोने का भाव भी 520 रुपये या 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दिसंबर में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 530 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 1,13,750 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई। कारोबारियों का कहना है कि रुपये में कमजोरी और घरेलू बाजार में निराशाजनक माहौल ने सोने की कीमतों को और मजबूती दी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स सोने का वायदा भाव 3,794.82 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा।
वायदा बाजार में चांदी का भाव
चांदी में भी तेजी देखी गई और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 461 रुपये या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,34,016 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, अगले साल मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 508 रुपये या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,35,397 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इस बीच, दिसंबर में आपूर्ति वाली चांदी का वायदा भाव मामूली गिरावट के साथ 44.19 डॉलर प्रति औंस रहा।
