बिजनेस

सोने का भाव आज का 25 जनवरी 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 25 January 2026: सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा, यह देखना होगा। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price (4)

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock/canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 January 2026 : सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना का भाव लगातार 5वें दिन बढ़ते हुए नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। MCX पर सोने की कीमत बढ़कर 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक दिल्ली में सोने की कीमत बढ़कर 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। इससे पिछले सत्र में 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को इसने 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,58,770 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक सोना का भाव बढ़कर 1,54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद होता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गए। हाजिर बाजार में बढ़कर 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। कॉमेक्स बाजार में तेजी के साथ 4,970 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 154310 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 153692 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 141348 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 115733 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 90271 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158770₹145550₹119120
मुंबई₹158620₹145400₹118970
कोलकाता₹158620₹145400₹118970
चेन्नई₹159490₹146200₹121900
पटना₹158670₹145450₹119020
लखनऊ₹158770₹145550₹119120
अयोध्या₹158770₹145550₹119120
मेरठ₹158770₹145550₹119120
कानपुर₹158770₹145550₹119120
गाजियाबाद₹158770₹145550₹119120
नोएडा₹158770₹145550₹119120
चंडीगढ़₹158770₹145550₹119120
गुरुग्राम₹158770₹145550₹119120
जयपुर₹158770₹145550₹119120
अहमदाबाद₹158670₹145450₹119020
पुणे₹158620₹145400₹118970
लुधियाना₹158770₹145550₹119120
गुवाहाटी₹158620₹145400₹118970
जलगांव₹158620₹145400₹118970
इंदौर₹158670₹145450₹119020
बैंगलोर₹158620₹145400₹118970
भुवनेश्वर₹158620₹145400₹118970
केरल₹158620₹145400₹118970
रायपुर₹158620₹145400₹118970
हैदराबाद₹158620₹145400₹118970

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सराफा संघ ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच स्टॉकिस्टों की नई खरीदारी के कारण ये तेजी आई। कारोबारियों ने बताया कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना इससे पिछले सत्र में 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को इसने 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गए। हाजिर बाजार में सोना 4,900 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। फॉरेक्स डॉट कॉम के अनुसार सोना 30.73 डॉलर या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 4,967.41 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

वायदा बाजार में सोना का भाव

अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की बढ़ती उम्मीदों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिकॉर्ड बढ़त से सोने की कीमते शुक्रवार को वायदा कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना भी लगातार पांचवें सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। फरवरी में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 2,885 रुपये यानी 1.84 प्रतिशत चढ़कर 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। बृहस्पतिवार को यह 1,56,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कॉमेक्स बाजार में सोने के फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों का वायदा भाव 56.6 अमेरिकी डॉलर यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,970 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में जिंस के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया और लगातार भू-राजनीतिक जोखिमों, अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख और मजबूत निवेश मांग के कारण मार्च 2020 के बाद से इस कीमती धातु ने अपना सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन दर्ज किया।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर बाजार में सोना 4,960 डॉलर प्रति औंस के आसपास उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इसने 4,967 डॉलर का नया रिकॉर्ड बनाया था क्योंकि ग्रीनलैंड को लेकर अनिश्चितता धातु की कीमतों को बढ़ावा दे रही है।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया और वे नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। सोने की कीमत 4,970 अमेरिकी डॉलर (1,59,200 रुपये) और चांदी की कीमत 99.2 अमेरिकी डॉलर (3,40,000 रुपये) तक पहुंच गई जो मार्च 2020 के बाद से इनका सबसे मजबूत साप्ताहिक प्रदर्शन है। भू-राजनीतिक जोखिम और सुरक्षित निवेश की निरंतर मांग इसकी मुख्य वजह रही।

आशिका ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल वैश्विक जोखिम कारकों और व्यापक आर्थिक अनुकूल परिस्थितियों के कारण आया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article