बिजनेस

सोने का भाव आज का 24 मई 2026: क्या है ताजा रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 24 May 2026: जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 24 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1.64 लाख रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम पर है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव गिरकर 1,58,588 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,,58,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में इस साल 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना टूटकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,58,117 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999): 158117 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995): 157484 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916): 144835 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750): 118588 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585): 92498 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹159210₹145950₹119440
मुंबई₹159060₹145800₹119290
कोलकाता₹159060₹145800₹119290
चेन्नई₹160690₹147300₹123600
पटना₹159110₹145850₹119340
लखनऊ₹159210₹145950₹119440
मेरठ₹159210₹145950₹119440
अयोध्या₹159210₹145950₹119440
कानपुर₹159210₹145950₹119440
गाजियाबाद₹159210₹145950₹119440
नोएडा₹159210₹145950₹119440
गुरुग्राम₹159210₹145950₹119440
चंडीगढ़₹159210₹145950₹119440
गुवाहाटी₹159060₹145800₹119290
जयपुर₹159210₹145950₹119440
लुधियाना₹159210₹145950₹119440
इंदौर₹159110₹145850₹119340
अहमदाबाद₹159110₹145850₹119340
वडोदरा₹159110₹145850₹119340
सूरत₹159110₹145850₹119340
पुणे₹159060₹145800₹119290
नागपुर₹159060₹145800₹119290
नासिक₹159090₹145830₹119320
बैंगलोर₹159060₹145800₹119290
भुवनेश्वर₹159060₹145800₹119290
कटक₹159060₹145800₹119290
केरल₹159060₹145800₹119290
रायपुर₹159060₹145800₹119290
हैदराबाद₹159060₹145800₹119290

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अमेरिका-ईरान बातचीत में शुरुआती प्रगति के कारण कीमती धातुओं की खरीद कम हुई है। हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव बने के कारण कारोबारी सतर्क रहे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 600 रुपये टूटकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। स्थानीय बाजार के जानकारों के अनुसार, लगातार तीन दिनों की बढ़त के बाद, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 600 रुपये गिरकर 1,64,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना मामूली रूप से टूटकर 4,522.32 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 521 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,085 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 521 रुपये यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,085 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,517.94 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई। सर्राफा बाजार में हाल के उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से वैश्विक तनावों के साथ-साथ भारतीय रुपये की अस्थिरता और कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलावों से प्रभावित है। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि शुक्रवार को हाजिर सोना नीचे 4,522 डॉलर प्रति औंस पर रहा, क्योंकि ईरान और अमेरिका के बीच मतभेद कम होने के बावजूद, परमाणु और होर्मुज नियंत्रण अभी भी विवादित मुद्दे बने हुए हैं।

इस बीच, अमेरिका ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली आवाजाही शुल्क-मुक्त रहनी चाहिए। इस चेतावनी ने अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक प्रगति के संकेतों के बावजूद निवेशकों को सतर्क रखा है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो द्वारा बातचीत में शुरुआती प्रगति के संकेत दिए जाने के बाद सर्राफा कीमतों में कुछ सुधार हुआ। हालांकि उन्होंने कहा कि होर्मुज अभी एक एक बड़ी बाधा बना हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article