बिजनेस

सोने का भाव आज का 23 जनवरी 2026: रेट फिर लाइफटाइम हाई पर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 January 2026: सोने की कीमतों ने फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock/Canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 January 2026 : सोने की कीमतों ने आज फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना भी लगातार पांचवें दिन बढ़ते हुए एक नए लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया। MCX पर फरवरी डिलीवरी के लिए सोना 2,885 रुपये, या 1.84 प्रतिशत बढ़कर 1,59,226 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को यह 1,56,341 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फरवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए कॉमेक्स गोल्ड वायदा भाव भी बढ़कर 4,970 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना बढ़कर 1,59,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने तक सोना का भाव बढ़कर 1,54,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 151128 रुपये प्रति 10 ग्राम155428 रुपये प्रति 10 ग्राम154310 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 150523 रुपये प्रति 10 ग्राम154806 रुपये प्रति 10 ग्राम153692 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 138433 रुपये प्रति 10 ग्राम142372 रुपये प्रति 10 ग्राम141348 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 113346 रुपये प्रति 10 ग्राम116571 रुपये प्रति 10 ग्राम115733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 88410 रुपये प्रति 10 ग्राम90925 रुपये प्रति 10 ग्राम90271 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157300₹144200₹118010
मुंबई₹157150₹144050₹117860
कोलकाता₹157150₹144050₹117860
चेन्नई₹158730₹145500₹121350
पटना₹157200₹144100₹117910
लखनऊ₹157300₹144200₹118010
मेरठ₹157300₹144200₹118010
कानपुर₹157300₹144200₹118010
अयोध्या₹157300₹144200₹118010
गाजियाबाद₹157300₹144200₹118010
नोएडा₹157300₹144200₹118010
गुरुग्राम₹157300₹144200₹118010
चंडीगढ़₹157300₹144200₹118010
जयपुर₹157300₹144200₹118010
अहमदाबाद₹157200₹144100₹117910
पुणे₹157150₹144050₹117860
लुधियाना₹157300₹144200₹118010
गुवाहाटी₹157150₹144050₹117860
इंदौर₹157200₹144100₹117910
सूरत₹157200₹144100₹117910
बैंगलोर₹157150₹144050₹117860
भुवनेश्वर₹157150₹144050₹117860
केरल₹157150₹144050₹117860
रायपुर₹157150₹144050₹117860
हैदराबाद₹157150₹144050₹117860
कटक₹157150₹144050₹117860

पिछले दिन क्या रहे सोना के दाम

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को सोना के दाम रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गए। कमजोर वैश्विक संकेतों और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी आने के बीच मुनाफावसूली होने से दोनों कीमती धातुओं में गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,500 रुपये यानी 1.56 प्रतिशत गिरकर 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। पिछले सत्र में यह अब तक के उच्चतम स्तर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। फॉरेक्स डॉट कॉम के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 8.80 डॉलर यानी 0.18 प्रतिशत फिसलकर 4,822.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। बुधवार को यह 4,888.22 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को छूने के बाद 4,836.67 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

पिछले दिने सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक स्तर पर तनाव में कमी आने के बीच कारोबारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी आपूर्ति के लिए सोने के वायदा भाव में 1,088 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,51,774 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसमें कुल 11,996 लॉट का कारोबार हुआ। सोने के भाव में बुधवार को 7,910 रुपये यानी 5.25 प्रतिशत की तेजी आई थी और यह अब तक के उच्चतम स्तर 1,58,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में यह 3.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, फरवरी आपूर्ति के लिए कॉमेक्स सोना वायदा भी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आ गया और 8.76 अमेरिकी डॉलर यानी 0.18 प्रतिशत टूटकर 4,828.74 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछले सत्र में, इसने 4,890.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस का नया शिखर छुआ था, लेकिन अंत में 52.8 अमेरिकी डॉलर यानी 1.08 प्रतिशत टूटकर 4,837.5 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर रहा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश की मांग घटने और रिकॉर्ड तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते सोना और चांदी अपने उच्चतम स्तर से नीचे आए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ यूरोपीय देशों पर शुल्क लगाने की धमकी को वापस लिए जाने और ग्रीनलैंड को लेकर भविष्य के समझौते के ढांचे की घोषणा के बाद बाजार धारणा में सुधार हुआ। गांधी ने कहा कि इन टिप्पणियों से जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित परिसंपत्तियों में अपने दीर्घावधि दांव को घटा दिया। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिमों में नरमी आने से घरेलू बाजारों में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिली। वहीं, ट्रंप की भारत के साथ अच्छे व्यापार समझौते की टिप्पणी से भी सोना-चांदी पर दबाव बना रहा।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा कि विश्व आर्थिक मंच में ग्रीनलैंड को बलपूर्वक अधिग्रहण से ट्रंप के इनकार के बाद सोने पर दबाव बढ़ा है। हालांकि भू-राजनीतिक चिंताएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, जिससे आगे चलकर सोने को सहारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में आयात शुल्क बढ़ने की संभावना से भी घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है।

चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मु्द्रा विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा कि अपने रिकॉर्ड स्तर से चांदी में आई गिरावट वैश्विक जोखिम धारणा में बदलाव का संकेत है। लंबी अवधि में औद्योगिक मांग इसे सहारा दे सकती है, लेकिन फिलहाल व्यापार युद्ध से जुड़ी अनिश्चितता कम होने से भारी मुनाफावसूली देखी जा रही है। कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चेनवाला ने कहा कि अमेरिका के अहम महंगाई आंकड़ों और जापान के केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति बैठक से पहले सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय देशों पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी वापस लेने और ग्रीनलैंड पर नरम रुख के संकेत से भू-राजनीतिक तनाव में कुछ कमी आई, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली देखी गई। उन्होंने कहा कि बल का प्रयोग नहीं किए जाने के ट्रंप के आश्वासन से सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा और सुरक्षित निवेश की मांग कम हो गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article