बिजनेस

सोने का भाव आज का 20 जनवरी 2026: फिर बना नया रिकॉर्ड, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 January 2026: सोने की कीमतों में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। लगातार नया रिकॉर्ड बन रहा है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 January 2026 : सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। सोने के वायदा भाव में भी तेजी आई और यह 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर फरवरी में आपूर्ति वाले सोने का भाव 2,560 रुपये या 1.76 प्रतिशत चढ़कर 1,48,199 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉमेक्स बाजार में सोने का वायदा भाव 4,700 डॉलर प्रति औंस का स्तर पार कर गया। फरवरी में आपूर्ति वाले भाव 127.15 अमेरिकी डॉलर या 2.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,722.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,48,520 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार शाम को बाजार बंद होने तक सोना का भाव बढ़कर 1,47,409 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 143946 रुपये प्रति 10 ग्राम146375 रुपये प्रति 10 ग्राम147409 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 143370 रुपये प्रति 10 ग्राम145789 रुपये प्रति 10 ग्राम146819 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 131855 रुपये प्रति 10 ग्राम134080 रुपये प्रति 10 ग्राम135027 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 107960 रुपये प्रति 10 ग्राम109781 रुपये प्रति 10 ग्राम110557 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 84208 रुपये प्रति 10 ग्राम85629 रुपये प्रति 10 ग्राम86234 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹148520₹136150₹111430
मुंबई₹148370₹136000₹111280
कोलकाता₹148370₹136000₹111280
चेन्नई₹148480₹136100₹113550
पटना₹148420₹136050₹111330
लखनऊ₹148520₹136150₹111430
मेरठ₹148520₹136150₹111430
कानपुर₹148520₹136150₹111430
अयोध्या₹148520₹136150₹111430
गाजियाबाद₹148520₹136150₹111430
नोएडा₹148520₹136150₹111430
चंडीगढ़₹148520₹136150₹111430
गुरुग्राम₹148520₹136150₹111430
जयपुर₹148520₹136150₹111430
अहमदाबाद₹148420₹136050₹111330
पुणे₹148370₹136000₹111280
लुधियाना₹148520₹136150₹111430
गुवाहाटी₹148370₹136000₹111280
इंदौर₹148420₹136050₹111330
बैंगलोर₹148370₹136000₹111280
भुवनेश्वर₹148370₹136000₹111280
केरल₹148370₹136000₹111280
रायपुर₹148370₹136000₹111280
हैदराबाद₹148370₹136000₹111280

पिछले दिन सोना का भाव

दिल्ली में सोने की कीमतों में भी मजबूती देखी गई और यह नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। सोना 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया, जो शुक्रवार के 1,46,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से 1,900 रुपये अधिक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में मजबूती देखने को मिली। सोना ने भी 4,690.80 डॉलर प्रति औंस के अब तक के उच्चतम स्तर को हासिल किया।

वायदा बाजार में सोना का भाव

सोने के वायदा भाव में भी जोरदार तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 2,983 रुपये यानी 2.09 प्रतिशत बढ़कर 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। सोने की कीमत में पिछले सप्ताह में 3,698 रुपये यानी 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के फरवरी में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 102.6 अमेरिकी डॉलर यानी 2.23 प्रतिशत चढ़कर 4,698 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर पिछले सप्ताह सोने में 94.5 अमेरिकी डॉलर यानी 2.09 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

क्यों बढ़े दाम

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक स्तर पर शुल्क से जुड़ी बढ़ती अनिश्चितताओं के कारण सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग बढ़ी है। गांधी ने कहा कि इस घटनाक्रम से वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ी है, जिसके चलते निवेशक सोने एवं चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि वैश्विक बाजार में सुरक्षित निवेश की मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ यूरोपीय देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा के बाद निवेशकों में चिंता बढ़ी है।

कोटक म्यूचुअल फंड के कोष प्रबंधक सतीश डोन्डापति ने बताया कि एमसीएक्स में चांदी और सोना दोनों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं जिनकी कीमत क्रमशः 3,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम और 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं में यह तेजी लगातार बनी हुई भू-राजनीतिक अनिश्चितता, कमजोर अमेरिकी डॉलर, आपूर्ति संबंधी चिंताओं और मजबूत निवेश मांग के कारण है। दोनों धातुओं को बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर अमेरिकी डॉलर से मजबूती मिली।

विश्लेषकों का कहना है कि औद्योगिक मांग में तेजी एवं अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने चांदी को और अधिक समर्थन दिया है जो हाल के सत्रों में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर मकदा ने कहा कि चांदी ने 2025 की गति को बरकरार रखते हुए करीब 30 प्रतिशत का ‘रिटर्न’ दिया है। औद्योगिक कमी और भू-राजनीतिक बदलावों के सहज प्रभाव के कारण चांदी करीब 94 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है जिसे कभी अकल्पनीय माना जाता था।

ट्रंप ने शनिवार को डेनमार्क, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, फिनलैंड, ब्रिटेन और नॉर्वे से आयात होने वाले सामान पर एक फरवरी से 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी। इस शुल्क को एक जून, 2026 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article