बिजनेस

सोने का भाव आज का 20 फरवरी 2026: रेट में बदलाव, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 February 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। हाल के दिनों में ज्यादातर गिरावट हुई है। लेकिन कभी-कभी बढ़ोतरी भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 February 2026 : सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। भारत की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा भाव शाम तक 1.25% बढ़कर यानी 1929 रुपये तेजी के साथ 1,56,748 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 154819 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 30.83 डॉलर यानी 0.62 प्रतिशत बढ़कर 5,027.13 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना बढ़कर 1,57,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोना 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 154438 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,55,066 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही देश के शहरों में चल रहे सोने के भावों पर जान सकते हैं। सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 154570 रुपये प्रति 10 ग्राम154438 रुपये प्रति 10 ग्राम155066 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 153951 रुपये प्रति 10 ग्राम153820 रुपये प्रति 10 ग्राम154445 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 141586 रुपये प्रति 10 ग्राम141465 रुपये प्रति 10 ग्राम142040 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 115928 रुपये प्रति 10 ग्राम115829 रुपये प्रति 10 ग्राम116300 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 90424 रुपये प्रति 10 ग्राम90346 रुपये प्रति 10 ग्राम90714 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157520₹144400₹118180
मुंबई₹157370₹144250₹118030
कोलकाता₹157370₹144250₹118030
चेन्नई₹157310₹144200₹123500
पटना₹157420₹144300₹118080
लखनऊ₹157520₹144400₹118180
मेरठ₹157520₹144400₹118180
कानपुर₹157520₹144400₹118180
अयोध्या₹157520₹144400₹118180
गाजियाबाद₹157520₹144400₹118180
नोएडा₹157520₹144400₹118180
चंडीगढ़₹157520₹144400₹118180
गुरुग्राम₹157520₹144400₹118180
जयपुर₹157520₹144400₹118180
लुधियाना₹157520₹144400₹118180
गुवाहाटी₹157370₹144250₹118030
इंदौर₹157420₹144300₹118080
नागपुर₹157370₹144250₹118030
नासिक₹157400₹144280₹118060
पुणे₹157370₹144250₹118030
अहमदाबाद₹157420₹144300₹118080
सूरत₹157420₹144300₹118080
वडोदरा₹157420₹144300₹118080
बैंगलोर₹157370₹144250₹118030
भुवनेश्वर₹157370₹144250₹118030
कटक₹157370₹144250₹118030
केरल₹157370₹144250₹118030
रायपुर₹157370₹144250₹118030
हैदराबाद₹157370₹144250₹118030

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बहुमूल्य कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। सोना 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर पहुंच गया। दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना भी 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना थोड़ा बढ़कर 4,991.24 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन सोना का वायदा

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में गुरुवरा को सोने की कीमत 365 रुपये की तेजी के साथ 1,56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रक्ट का भाव 365 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,126 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,071 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,001.54 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

यह उछाल वैश्विक रुख तथा अमेरिका एवं ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की मांग में बढ़ोतरी की वजह से आया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की बढ़ती अटकलों के बीच भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ने के कारण सुरक्षित निवेश परिसंपत्तियों की मांग में नई लहर से समर्थन पाकर गुरुवार को सोने की कीमतें बढ़कर करीब 5,000 डॉलर प्रति औंस हो गईं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों में आवंटन बढ़ा रहे हैं।

ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक अमेरिकी जीडीपी और व्यक्तिगत खपत खर्च (पीसीई) मुद्रास्फीति आंकड़े सहित मुख्य वृहद आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, जो आने वाले महीनों में फेडरल रिजर्व की ब्याज दर की उम्मीदों को आकार दे सकता है। बाजार एक्सपर्ट् ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article