बिजनेस

सोने का भाव आज का 2 जनवरी 2026: फिर चढ़ी कीमत, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कीमतों में ज्यादातर इजाफा ही देखने को मिला है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,461 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,34,415 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,34,782 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1,36,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,100 रुपये बढ़कर 1,39,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 67.47 डॉलर या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 4,392.94 डॉलर प्रति औंस हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 133461 रुपये प्रति 10 ग्राम134415 रुपये प्रति 10 ग्राम134782 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 132927 रुपये प्रति 10 ग्राम133877 रुपये प्रति 10 ग्राम134242 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 122250 रुपये प्रति 10 ग्राम123124 रुपये प्रति 10 ग्राम123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 100096 रुपये प्रति 10 ग्राम100811 रुपये प्रति 10 ग्राम101087 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 78075 रुपये प्रति 10 ग्राम78633 रुपये प्रति 10 ग्राम78848 रुपये प्रति 10 ग्राम

भारत के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम
दिल्ली₹136350₹125000₹102300
मुंबई₹136200₹124850₹102150
कोलकाता₹136200₹124850₹102150
चेन्नई₹137240₹125800₹104900
पटना₹136250₹124900₹102200
लखनऊ₹136350₹125000₹102300
कानपुर₹136350₹125000₹102300
मेरठ₹136350₹125000₹102300
अयोध्या₹136350₹125000₹102300
गाजियाबाद₹136350₹125000₹102300
नोएडा₹136350₹125000₹102300
गुडगांव₹136350₹125000₹102300
चंडीगढ़₹136350₹125000₹102300
जयपुर₹136350₹125000₹102300
अहमदाबाद₹136250₹124900₹102200
पुणे₹136200₹124850₹102150
लुधियाना₹136350₹125000₹102300
गुवाहाटी₹136200₹124850₹102150
इंदौर₹136250₹124900₹102200
सूरत₹136250₹124900₹102200
बैंगलोर₹136200₹124850₹102150
भुवनेश्वर₹136200₹124850₹102150
केरल₹136200₹124850₹102150
हैदराबाद₹136200₹124850₹102150

पिछले दिन सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक नये साल के पहले दिन गुरुववार को सोने में मजबूती रही और यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 640 रुपये बढ़कर 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना बुधवार को 28 डॉलर यानी 0.65 प्रतिशत घटकर 4,310.89 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वायदा बाजार में सोना का भाव

सीमित वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों के सतर्क रुख से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 119 रुपये की तेजी के साथ 1,35,566 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में फरवरी माह में डिलीवरी वाले सोना वायदा ऊंचा खुलने के बावजूद एक सीमित दायरे में रहा। स्टॉकिस्टों की मांग थोड़ा कमजोर होने से इसने अपनी शुरुआती बढ़त को गंवा दिया। सोना वायदा 119 रुपये यानी 0.09 प्रतिशत बढ़कर 1,35,566 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसमें 15,782 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बुधवार को यह 1,35,447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 26 दिसंबर को यह 1,40,465 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

वैश्विक स्तर पर, फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना अनुबंध बुधवार को न्यूयॉर्क में 25 डॉलर यानी 0.57 प्रतिशत गिरकर 4,332.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। सोना 26 दिसंबर को रिकॉर्ड 4,584 डॉलर प्रति औंस की ऊंचाई तक चढ़ गया था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज प्रमुख, प्रवीण सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 के आखिरी कारोबारी दिन, अमेरिकी प्रतिफल में सुधार के कारण हाजिर सोना 4,310 डॉलर प्रति औंस पर गिरावट के साथ बंद हुआ। उन्होंने आगे कहा कि अल्पावधि में अंतरराष्ट्रीय सोना की कीमतें एक सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

परिदृश्य के संदर्भ में, मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा कि वर्ष 2026 में, सोने और चांदी की कीमतों के लिए मुख्य उत्प्रेरक वृहद आर्थिक आंकड़े, मौद्रिक और भू-राजनीतिक तत्वों का मिश्रण होगा। इसमें अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दर को लेकर उम्मीदें, डॉलर की मजबूती या उसकी कमजोरी शामिल हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी के निर्यात पर चीन के नए नियंत्रण से भी वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ने और निकट अवधि में सर्राफा कीमतों को दिशा तय होने की उम्मीद है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article