बिजनेस

सोने का भाव आज का 2 फरवरी 2026: रेट में फिर बदलाव, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 February 2026: दो-दिनों से सोने की कीमतों ने बड़ी गिरावट हुई। लेकिन आज उलटफेर हो गया। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price (5)

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 February 2026 : दो-तीन दिनों से सोने की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट हो रही है। यह सिलसिला लगातार जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट वाला सोना आज गिरकर 133687 रुपये पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में रिकवर कर 1,42,662 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बजट के दिन रविवार को भी सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट हुई। MCX पर 24 कैरेट सोना गिरकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। लेकिन बाद में रिकवर कर 143000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससे पहले शुक्रवार को इस साल सोने की कीमत का उच्चतम स्तर 180,779 रुपये से 149,075 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत घटकर 147320 रुपये हो गई। गुरुवार को 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक सोना घटकर 148697 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। जो दोपहर तक घटकर 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं। साथ ही सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले नीचे अपने शहर के रेट देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट148697 रुपये प्रति 10 ग्राम142270 रुपये प्रति 10 ग्राम148746 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट148102 रुपये प्रति 10 ग्राम141700 रुपये प्रति 10 ग्राम148150 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट136206 रुपये प्रति 10 ग्राम130319 रुपये प्रति 10 ग्राम136251 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट111523 रुपये प्रति 10 ग्राम106703 रुपये प्रति 10 ग्राम111560 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट86988 रुपये प्रति 10 ग्राम83228 रुपये प्रति 10 ग्राम87016 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹147320₹135050₹110530
मुंबई₹147170₹134900₹110380
कोलकाता₹147170₹134900₹110380
चेन्नई₹152180₹139500₹120000
पटना₹147220₹134950₹110430
लखनऊ₹147320₹135050₹110530
मेरठ₹147320₹135050₹110530
अयोध्या₹147320₹135050₹110530
वाराणसी₹147320₹135050₹110530
कानपुर₹147320₹135050₹110530
गाजियाबाद₹147320₹135050₹110530
नोएडा₹147320₹135050₹110530
भोपाल₹147220₹134950₹110430
चंडीगढ़₹147320₹135050₹110530
गुरुग्राम₹147320₹135050₹110530
जयपुर₹147320₹135050₹110530
अहमदाबाद₹147220₹134950₹110430
पुणे₹147170₹134900₹110380
लुधियाना₹147320₹135050₹110530
गुवाहाटी₹147170₹134900₹110380
इंदौर₹147220₹134950₹110430
सूरत₹147220₹134950₹110430
नागपुर₹147170₹134900₹110380
नासिक₹147200₹134930₹110410
बैंगलोर₹147170₹134900₹110380
वडोदरा₹147220₹134950₹110430
भुवनेश्वर₹147170₹134900₹110380
कटक₹147170₹134900₹110380
केरल₹147170₹134900₹110380
रायपुर₹147170₹134900₹110380
हैदराबाद₹147170₹134900₹110380

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर में मजबूती के बीच निवेशकों की भारी मुनाफावसूली के कारण शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। बाजार सूत्रों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 14,000 रुपये यानी 7.65 प्रतिशत टूटकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सोने की कीमत 12,000 रुपये बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने पर दबाव देखने को मिला। हाजिर सोना 5.31 प्रतिशत या 285.30 डॉलर गिरकर 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। दिन के कारोबार के दौरान यह 425.86 डॉलर या 7.92 प्रतिशत टूटकर 4,945.26 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया। गुरुवार को सोना 5,595.02 डॉलर के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद 5,371.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने का भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में बीते कुछ महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों द्वारा जिंस एक्सचेंज में बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली किए जाने से भाव दबाव में आ गए। फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध की कीमत 15,246 रुपये या 9 प्रतिशत गिरकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले गुरुवार को यह अनुबंध करीब 9 प्रतिशत उछलकर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था, जिसके बाद एमसीएक्स पर यह 1,69,403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव भी 392.1 डॉलर या 7.32 प्रतिशत गिरकर 4,962.7 डॉलर प्रति औंस रह गए। गुरुवार को यह 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था।

विशेषज्ञों की राय

पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि हालिया रिकॉर्ड तेजी के बाद निवेशकों द्वारा तेज मुनाफावसूली किए जाने से सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बड़े संस्थागत निवेशकों द्वारा लंबे सौदों की बिक्री और डॉलर में सुधार से सर्राफा बाजार पर दबाव बढ़ा है। तकनीकी रूप से सोना और चांदी दोनों ही पिछले कई सत्रों से अत्यधिक खरीदी की स्थिति में थे, जिससे सुधार की संभावना पहले से बनी हुई थी।

इनक्रेड मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय कुप्पा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मुनाफावसूली और ऊंचे स्तरों पर मजबूत समर्थन के अभाव के कारण कीमतों में तेज तकनीकी गिरावट देखने को मिली। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले प्रमुख को लेकर अनिश्चितता, विशेष रूप से केविन वॉर्श के नाम सामने आने से बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति बढ़ी है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों ने सभी फॉर्मेट मेगा और मिनी अनुबंधों में निचला सर्किट स्तर छू लिया। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के ईटीएफ में 20 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है, जो मजबूत मुनाफावसूली का संकेत है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि केविन वॉर्श फेडरल रिजर्व के अगले प्रमुख बनते हैं और वे आक्रामक मौद्रिक नीति अपनाते हैं, तो इससे डॉलर और मजबूत हो सकता है, जिससे कीमती धातुओं पर और दबाव पड़ेगा। इस बीच, डॉलर इंडेक्स 0.33 प्रतिशत बढ़कर 96.60 पर कारोबार करता देखा गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article