बिजनेस

सोने का भाव आज का 19 अगस्त 2026: कीमतों में उलटफेर, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट तक के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 August 2026: दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भााव जानिए (तस्वीर-istock/X)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 19 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में गिरावट हुई लेकिन शाम होते-होते फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.19% बढ़कर यानी 287 रुपये तेजी के साथ 1,54,549 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,54,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,54,840 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,418.30 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 19 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम की कीमत10 ग्राम की कीमत
24 कैरेट₹15484₹154840
22 कैरेट₹14194₹141937
20 कैरेट₹12903₹129033
18 कैरेट₹11613₹116130
16 कैरेट₹10323₹103227
14 कैरेट₹9032₹90323
12 कैरेट₹7742₹77420
10 कैरेट₹6452₹64517

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155120₹142200₹116380
मुंबई₹154970₹142050₹116230
कोलकाता₹154970₹142050₹116960
चेन्नई₹154970₹142050₹119850
पटना₹155020₹142100₹116280
लखनऊ₹155120₹142200₹116380
मेरठ₹155120₹142200₹116380
अयोध्या₹155120₹142200₹116380
कानपुर₹155120₹142200₹116380
गाजियाबाद₹155120₹142200₹116380
नोएडा₹155120₹142200₹116380
गुरुग्राम₹155120₹142200₹116380
चंडीगढ़₹155120₹142200₹116380
जयपुर₹155120₹142200₹116380
लुधियाना₹155120₹142200₹116380
गुवाहाटी₹154970₹142050₹116230
इंदौर₹155020₹142100₹116280
अहमदाबाद₹155020₹142100₹116280
वडोदरा₹155020₹142100₹116280
सूरत₹155020₹142100₹116280
नागपुर₹154970₹142050₹116230
पुणे₹154970₹142050₹116230
नासिक₹155000₹142940₹116960
बैंगलोर₹154970₹142050₹116230
भुवनेश्वर₹154970₹142050₹116960
रायपुर₹154970₹142050₹116230
हैदराबाद₹154970₹142050₹116960

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

खुदरा विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ओर से लिवाली बढ़ने के कारण लगातार दूसरे सत्र में सोने की कीमतों में तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 2,000 रुपये बढ़कर 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 0.5 प्रतिशत घटकर 4,394.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 544 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,396 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 544 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,55,396 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,457.60 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि हाजिर बजार की कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि पश्चिम एशिया से आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना 4,392 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच 60 दिन का संघर्ष-विराम खत्म होने के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। उन्होंने कहा कि हालांकि इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है, लेकिन कोई भी पक्ष ऐसा करने को तैयार नहीं है।

कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती और कुछ मुनाफावसूली के कारण हाजिर चांदी की कीमत गिरकर 65 डॉलर प्रति औंस के करीब रह गई। उन्होंने कहा कि गिरावट के बावजूद, सर्राफा के लिए माहौल अब भी सकारात्मक बना हुआ है। इसकी वजहें हैं - फेडरल रिजर्व की दरों में नरमी की उम्मीदें, चीन की अगुवाई में केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और निवेश की स्थिर मांग।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहने के कारण ईरान पर अमेरिका का पलड़ा भारी है, जबकि ईरान ने अपनी सेना को स्थिर रहने को कहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article