बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 मार्च 2026: लगातार तीसरे दिन लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 March 2026: ईरान के खिलाफ इजराइल-अमेरिका के चल रहे युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 March 2026 : मिडिल ईस्ट में ईरान के खिलाफ चल रहे इजराइल-अमेरिका के युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। बाजार ओपन होते ही सोने के रेट में गिरावट शुरू हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट वाले सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही और यह 2,950 रुपये या 1.81 प्रतिशत टूटकर 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 1.44% लुढ़क कर यानी 2286 रुपये गिरकर 1,56,180 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना इस साल 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,57,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना सोमवार सुबह तक 1,58,399 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक घटकर 1,56,436 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,55,714 रुपये हो गयाा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 158399 रुपये प्रति 10 ग्राम156436 रुपये प्रति 10 ग्राम155714 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 157765 रुपये प्रति 10 ग्राम155810 रुपये प्रति 10 ग्राम155090 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 145093 रुपये प्रति 10 ग्राम143295 रुपये प्रति 10 ग्राम142634 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 118799 रुपये प्रति 10 ग्राम117327 रुपये प्रति 10 ग्राम116786 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 92663 रुपये प्रति 10 ग्राम91515 रुपये प्रति 10 ग्राम91093 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157570₹144450₹118220
मुंबई₹157420₹144300₹118070
कोलकाता₹157420₹144300₹118070
चेन्नई₹160480₹147100₹124000
पटना₹157470₹144350₹118120
लखनऊ₹157570₹144450₹118220
कानपुर₹157570₹144450₹118220
मेरठ₹157570₹144450₹118220
अयोध्या₹157570₹144450₹118220
चंडीगढ़₹157570₹144300₹118220
गुरुग्राम₹157570₹144450₹118220
जयपुर₹157570₹144450₹118220
लुधियाना₹157570₹144550₹118220
गुवाहाटी₹157420₹144300₹118070
इंदौर₹157470₹144450₹118120
अहमदाबाद₹157470₹144350₹118120
पुणे₹157420₹144300₹118070
सूरत₹157470₹144350₹118120
वडोदरा₹157470₹144350₹118120
नागपुर₹157420₹144300₹118070
नासिक₹157450₹144330₹118100
बैंगलोर₹157420₹144300₹118070
भुवनेश्वर₹157420₹144300₹118070
कटक₹157420₹144300₹118070
रायपुर₹157420₹144300₹118070
हैदराबाद₹157420₹144300₹118070
केरल₹157420₹144300₹118070

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 2,000 रुपये यानी लगभग 1.21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोने का भाव घटकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि हाजिर सोने की कीमत में हल्की बढ़त देखी गई और यह 5,088 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई।

पिछले कारोबारी दिन सोने की वायदा कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख और डॉलर की मजबूती के कारण वायदा कारोबार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 992 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत गिरकर 1,59,279 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इस दौरान 7,891 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स (COMEX) में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का वायदा भाव 31.69 डॉलर यानी लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 5,094.11 डॉलर प्रति औंस रह गया।

विशेषज्ञों की राय

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर डॉलर की मजबूती और मौद्रिक नीति में ढील को लेकर बदलती उम्मीदों का दबाव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका है। इसके चलते केंद्रीय बैंक लंबे समय तक सख्त मौद्रिक नीति अपनाए रख सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अल्पकाल में कीमतों में उतार-चढ़ाव और बिकवाली जारी रह सकती है, लेकिन दीर्घकालिक परिदृश्य अभी भी सकारात्मक है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक चॉइस ब्रोकिंग के जिंस एवं मुद्रा विश्लेषक आमिर मकडा ने बताया कि सोने की कीमतों में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 1.5 प्रतिशत गिरकर 5,100 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया है। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतें, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव, डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता भी बाजार को प्रभावित कर रही है। हाल की समीक्षा बैठक के संकेत बताते हैं कि फिलहाल मौद्रिक नीति में नरमी की संभावना कम है।

विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती के कारण सोने की मांग पर असर पड़ता है, क्योंकि इससे अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए सोना महंगा हो जाता है। छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.5 प्रतिशत बढ़कर 100.23 पर पहुंच गया, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article