बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 मई 2026: रेट में फिर उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 May 2026: अपने शहरों में जानिये कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 14 May 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव और सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार असर दिख रहा है। कल कीमतों में 8808 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन आज बाजार ओपन होते ही फिर गिरावट शुरू हो गई लेकिन 11 बजे के बाद फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई फिर रात होते-होते गिरावट होने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात करीब 9 बजे तक 0.1% गिरकर यानी 166 रुपये गिरावट के साथ 1,62,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,62,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 650 रुपये बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई, जो बुधवार को 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,60,977 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 161349 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,61,159 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,62,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,704.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 160977 रुपये प्रति 10 ग्राम161349 रुपये प्रति 10 ग्राम161159 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)160332 रुपये प्रति 10 ग्राम160703 रुपये प्रति 10 ग्राम160514 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 147455 रुपये प्रति 10 ग्राम147796 रुपये प्रति 10 ग्राम147622 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 120733 रुपये प्रति 10 ग्राम147796 रुपये प्रति 10 ग्राम120869 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 94172 रुपये प्रति 10 ग्राम94389 रुपये प्रति 10 ग्राम94278 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹162260₹148950₹121900
मुंबई₹162330₹148800₹121750
कोलकाता₹162330₹148800₹121750
चेन्नई₹164180₹150500₹125700
पटना₹162380₹148850₹121800
लखनऊ₹162260₹148950₹121900
मेरठ₹162260₹148950₹121900
अयोध्या₹162260₹148950₹121900
कानपुर₹162260₹148950₹121900
गाजियाबाद₹162260₹148950₹121900
नोएडा₹162260₹148950₹121900
गुरुग्राम₹162260₹148950₹121900
चंडीगढ़₹162260₹148950₹121900
जयपुर₹162260₹148950₹121900
लुधियाना₹162260₹148950₹121900
गुवाहाटी₹162330₹148800₹121750
इंदौर₹162380₹148850₹121800
अहमदाबाद₹162380₹148850₹121800
वडोदरा₹162380₹148850₹121800
सूरत₹162380₹148850₹121800
पुणे₹162330₹148800₹121750
नागपुर₹162330₹148800₹121750
नासिक₹162360₹148830₹121780
बैंगलोर₹162330₹148800₹121750
भुवनेश्वर₹162330₹148800₹121750
कटक₹162330₹148800₹121750
केरल₹162330₹148800₹121750
रायपुर₹162330₹148800₹121750
हैदराबाद₹162330₹148800₹121750

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

सरकार के बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत किए जाने के बाद बुधवार को स्थानीय बाजार में सोने की कीमत 8,550 रुपये बढ़कर 1.65 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 8,550 रुपये या 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। इसका पिछला बंद भाव 1,56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना हालांकि 0.3 प्रतिशत टूटकर 4,700.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

पिछले दिन सोने का वायदा भाव

सरकार के बहुमूल्य धातुओं पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत करने के बाद वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 9,723 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव 9,723 रुपये या 6.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,165 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। सरकार ने सोने पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर बुधवार को 15 प्रतिशत कर दिया। इसके परिणामस्वरूप सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी कर में बदलाव किए गए हैं।

क्यों बढ़े दाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद एवं विदेश यात्रा को स्थगित करने जैसे उपायों के आह्वान के बाद सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि प्लैटिनम पर इसे 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 15.4 प्रतिशत किया गया है। इसके परिणामस्वरूप सोने/चांदी के डोरे, सिक्के, अन्य वस्तुएं आदि पर भी कर में बदलाव किए गए हैं। ये नए शुल्क बुधवार से लागू हो गए। स्थानीय कारोबारियों ने कहा कि बढ़े हुए शुल्क का वास्तविक प्रभाव आने वाले दिनों में तब दिखाई देगा जब यह खरीद लागत में परिलक्षित होने लगेगा। भारत बहुमूल्य धातुओं का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है और हाल के महीनों में निवेश सहित मांग में लगातार वृद्धि के कारण कीमतों में तेजी आई है। उधर वैश्विक बाजार में बुधवार को ब्रेंट कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर कारोबार कर रहा था। विदेशी मुद्रा निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की चिंता के बीच रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.80 के निचले स्तर तक गिर गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख (जिंस) हरीश वी. ने कहा कि भारत में सोने पर आयात शुल्क में हालिया बढ़ोतरी से स्थानीय कीमतें बढ़ने एवं भौतिक मांग पर अस्थायी असर पड़ने की संभावना है। हालांकि, निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है। वैश्विक अनिश्चितता तथा घरेलू मुद्रा दबाव के समय सोना सुरक्षित निवेश के रूप में आकर्षक बना रहता है। विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर रुपये ने भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों को बढ़ाया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article