बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 जनवरी 2026: फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अधिकांश बढ़ोतरी का रूख रहता है। लेकिन कभी-कभी कीमतों में गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price (1)

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बीच-बीच में गिरावट आती है, लेकिन कुल मिलाकर रुझान बढ़त का ही बना हुआ है। इसी बीच MCX सोने का फरवरी वायदा 1.5% बढ़कर 1,40,839 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,37,122 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,40,005 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 1,40,449 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के अलग-अलग शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालेंगे।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट137122 रुपये प्रति 10 ग्राम140005 रुपये प्रति 10 ग्राम140449 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट136573 रुपये प्रति 10 ग्राम139444 रुपये प्रति 10 ग्राम139887 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट125604 रुपये प्रति 10 ग्राम128245 रुपये प्रति 10 ग्राम128651 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट102842 रुपये प्रति 10 ग्राम105004 रुपये प्रति 10 ग्राम105337 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट80216 रुपये प्रति 10 ग्राम81903 रुपये प्रति 10 ग्राम82163 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹142300₹130450₹106760
मुंबई₹142150₹130300₹106610
कोलकाता₹142150₹130300₹106610
चेन्नई₹143130₹131200₹109450
पटना₹142200₹130350₹106660
लखनऊ₹142300₹130450₹106760
कानपुर₹142300₹130450₹106760
अयोध्या₹142300₹130450₹106760
मेरठ₹142300₹130450₹106760
गाजियाबाद₹142300₹130450₹106760
नोएडा₹142300₹130450₹106760
चंडीगढ़₹142300₹130450₹106760
गुरुग्राम₹142300₹130450₹106760
जयपुर₹142300₹130450₹106760
अहमदाबाद₹142200₹130350₹106660
पुणे₹142150₹130300₹106610
लुधियाना₹142300₹130450₹106760
गुवाहाटी₹142150₹130300₹106610
इंदौर₹142200₹130350₹106660
बैंगलोर₹142150₹130300₹106610
भुवनेश्वर₹142150₹130300₹106610
केरल₹142150₹130300₹106610
रायपुर₹142150₹130300₹106610
हैदराबाद₹142150₹130300₹106610

पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतें

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,200 रुपये की तेज़ी दर्ज की गई और यह बढ़कर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गई। इससे पहले सोना 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वायदा बाजार में सोने का रुझान

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध में भी मजबूती देखने को मिली। इसकी कीमत 783 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 1,38,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इस दौरान 14,767 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में तेजी रही। फरवरी डिलीवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 21.74 डॉलर या 0.49 प्रतिशत चढ़कर 4,482.44 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

तेजी के पीछे की वजह

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) में सकारात्मक पूंजी प्रवाह के कारण हुई। उन्होंने कहा कि बाजार ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले से पहले कारोबारी शुल्क से जुड़ी अनिश्चितताओं और संभावित उतार-चढ़ाव को देखते हुए सतर्कता बरत रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article