बिजनेस

सोने का भाव आज का 11 जनवरी 2026: कीमतों में बदलाव के बाद क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 January 2026: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। अधिकांश बढ़ोतरी का रूख रहता है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 January 2026 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का रहता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,37,122 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सुबह सोना 1,39,470 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शाम तक बढ़कर 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। MCX पर सोना बढ़कर 1,38,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर हम 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नए भावों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 137122 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 136573 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 125604 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 102842 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 80216 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)18 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹140610₹128900₹105490
मुंबई₹140460₹128750₹105340
कोलकाता₹140460₹128750₹105340
चेन्नई₹139650₹129000₹107650
पटना₹140510₹128800₹105390
लखनऊ₹140610₹128900₹105490
मेरठ₹140610₹128900₹105490
कानपुर₹140610₹128900₹105490
अयोध्या₹140610₹128900₹105490
गाजियाबाद₹140610₹128900₹105490
नोएडा₹140610₹128900₹105490
चंडीगढ़₹140610₹128900₹105490
गुरुग्राम₹140610₹128900₹105490
जयपुर₹140610₹128900₹105490
अहमदाबाद₹140510₹128800₹105390
पुणे₹140460₹128750₹105340
लुधियाना₹140610₹128900₹105490
गुवाहाटी₹140460₹128750₹105340
इंदौर₹140510₹128800₹105390
बैंगलोर₹140460₹128750₹105340
भुवनेश्वर₹140460₹128750₹105340
केरल₹140460₹128750₹105340
रायपुर₹140460₹128750₹105340
हैदराबाद₹140460₹128750₹105340

पिछले दिन सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,200 रुपये बढ़कर 1,41,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गयी, जबकि पिछली बार यह 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

वायदा बाजार में सोना का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी माह में डिलीवरी वाले सोना वायदा अनुबंध की कीमत भी 783 रुपये यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 1,38,525 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जिसमें 14,767 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 21.74 डॉलर यानी 0.49 प्रतिशत बढ़कर 4,482.44 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने में बढ़त आई जिसकी वजह नई सुरक्षित निवेश के लिए मांग और एक्सचेंज ट्रेडेड फंड की ओर सकारात्मक पूंजी प्रवाह होना था। उन्होंने बताया कि बाजार ईरान के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों पर गौर कर रहा है, जबकि कारोबारियों ने भी शुल्क लगाने के फैसलों पर अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले खास घटनाओं के जोखिमों और अनुमानित उतार-चढ़ाव से बचने के लिए खुद को तैयार किया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article