बिजनेस

सोने का भाव आज का 1 फरवरी 2026: बजट के दिन भी लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 February 2026: हाल के दिनों में सोने की कीमतों ने बड़ी गिरावट हुई है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं बजट 2026 के दिन आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 February 2026 : सोने की कीमतों ने पिछले कुछ महीनों में नए-नए रिकॉर्ड बना दिये थे। लेकिन दो-तीन दिनों से बड़ी गिरावट हो रही है। बजट 2026 के दिन भी सोने की कीमतों में गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के डेटा के अनुसार पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई, क्योंकि कमोडिटी बाजारों में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव रहा। बजट के दिन रविवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही, MCX पर 24 कैरेट सोना गिरकर 1,36,185 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमती धातु ने सेशन की शुरुआत 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर की थी, जो लगातार बिकवाली के दबाव और दिन के दौरान कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा गया। लेकिन बाद में रिकवर कर 143000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। शनिवार को घरेलू कमोडिटी बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 5.4 प्रतिशत गिरकर 1,69,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

इससे पहले पिछले कारोबारी दिन इस साल सोने की कीमत का उच्चतम स्तर 180,779 रुपये और न्यूनतम स्तर 149,075 रुपया हो गया था। जिससे 17.53% की गिरावट दर्ज की गई थी। इस तरह सोना अपने रिकॉर्ड ऊंचाई से 31,704 रुपये सस्ती हो गई थी। वहीं स्पॉट गोल्ड का उच्चतम स्तर $5,598 और न्यूनतम स्तर $4,683 रहा था, जो 16.34% की गिरावट को दर्शाता है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोने की कीमत घटकर 1,53,013 रुपये हो गई। गुरुवार को 1,79,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार रविवार शाम तक सोना घटकर 148697 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए दामों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में चल रही सोने की कीमतों पर नजर डालते हैं। साथ ही सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले नीचे अपने शहर के रेट देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 148697 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 148102 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 136206 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 111523 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 86988 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹160730₹147350₹120590
मुंबई₹160580₹147200₹120440
कोलकाता₹160580₹147200₹120440
चेन्नई₹162550₹149000₹128000
पटना₹160630₹147250₹120490
लखनऊ₹160730₹147350₹120590
कानपुर₹160730₹147350₹120590
मेरठ₹160730₹147350₹120590
अयोध्या₹160730₹147350₹120590
गाजियाबाद₹160730₹147350₹120590
नोएडा₹160730₹147350₹120590
चंडीगढ़₹160730₹147350₹120590
गुरुग्राम₹160730₹147350₹120590
जयपुर₹160730₹147350₹120590
अहमदाबाद₹160630₹147250₹120490
पुणे₹160580₹147200₹120440
लुधियाना₹160730₹147350₹120590
गुवाहाटी₹160580₹147200₹120440
इंदौर₹160630₹147250₹120490
सूरत₹160630₹147250₹120490
नागपुर₹160580₹147200₹120440
नासिक₹160610₹147230₹120470
बैंगलोर₹160580₹147200₹120440
वडोदरा₹160630₹147250₹120490
भुवनेश्वर₹160580₹147200₹120440
केरल₹160580₹147200₹120440
रायपुर₹160580₹147200₹120440
हैदराबाद₹160580₹147200₹120440

पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत

कमजोर वैश्विक रुझानों और डॉलर में उछाल के बीच निवेशकों द्वारा भारी मुनाफावसूली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 14,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट हुई। बाजार सूत्रों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 14,000 रुपये, या 7.65 प्रतिशत टूटकर 1,69,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। गुरुवार को सोने की कीमत 12,000 रुपये बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 5.31 प्रतिशत कम, या 285.30 डॉलर टूटकर 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। दिन में कारोबार के दौरान सोना 425.86 डॉलर या 7.92 प्रतिशत टूटकर 4,945.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। गुरुवार को सोना 5,595.02 डॉलर के नए रिकॉर्ड पर पहुंचने के बाद 5,371.12 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने का भाव

वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, जहां निवेशकों में अपने बढ़ते निवेश मूल्य को भुनाने की होड़ देखने को मिली। सोने के वायदा भाव में गिरावट आई क्योंकि निवेशकों ने जिंस एक्सचेंज में भारी मुनाफावसूली की। इसके फरवरी माह में डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 15,246 रुपये, या 9 प्रतिशत टूटकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। गुरुवार को, सोने की कीमत करीब 9 प्रतिशत बढ़कर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद एमसीएक्स पर यह 1,69,403 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। कॉमेक्स में अप्रैल डिलिवरी वाला सोने का वायदा भी 392.1 डॉलर या 7.32 प्रतिशत गिरकर 4,962.7 डॉलर प्रति औंस रह गया, गुरुवार को यह 5,626.8 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने में भारी गिरावट देखी गई, क्योंकि हाल ही में रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद निवेशकों ने तेज गति से मुनाफावसूली शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि यह गिरावट मुख्य रूप से बड़े संस्थागत कारोबारियों द्वारा लंबे सौदों की भारी बिक्री के कारण हुई, जिन्होंने कई सत्रों की मजबूत बढ़त के बाद मुनाफावसूली की कोशिश की। उन्होंने कहा कि डॉलर में सुधार होने से सर्राफा पर और दबाव पड़ा। तकनीकी नजरिए से, पिछले कई सत्रों से सोना और चांदी दोनों में अत्यधिक खरीदारी हो रही थी, जिससे तकनीकी सुधार यानी गिरावट आने का जोखिम बढ़ गया था। गांधी ने कहा कि तकनीकी स्थितियों में खिंचाव, संस्थागत मुनाफावसूली और डॉलर में सुधार, जिसके जारी रहने की संभावना है, इन सभी के सम्मिलित प्रभाव से निकट अवधि में सर्राफा पर दबाव बढ़ रहा है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक इनक्रेड मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विजय कुप्पा ने कहा, कुछ कारणों से सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई है। दोनों सर्राफा की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद, विश्व स्तर पर कुछ मुनाफावसूली होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी के कारण ऊंचे स्तर पर कोई समर्थन मूल्य तय नहीं किया गया था, इसलिए तकनीकी सुधार या गिरावट तेज रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा केविन वार्श को अमेरिका के केन्द्रीय बैंक, फेडरल रिजर्व के अगले प्रमुख के रूप में नामित करने के बाद अनिश्चितता है, जिससे बाजार थोड़ा जोखिम से बचने की स्थिति में रहा, क्योंकि बाजारों को डर है कि नया नेतृत्व अधिक आक्रामक हो सकता है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि चांदी और सोने की कीमतों ने आज सभी फॉर्मेट, 'मेगा' और 'मिनी' अनुबंधों में निचले सर्किट स्तर को छू लिया है। उन्होंने कहा कि यह एक मजबूत मुनाफावसूली है जो हमने ऊपरी स्तर से देखी है, और ईटीएफ की कीमतें वायदा कारोबार में जो हम देख रहे हैं, उससे कहीं अधिक प्रतिशत नीचे हैं। घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। जिंस बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट इस रिपोर्ट के बीच आई है कि अमेरिकी प्रशासन, केविन वॉर्श को अगले फेडरल रिजर्व प्रमुख के रूप में नामित करने की तैयारी कर रहा है।

एक विशेषज्ञ ने कहा कि वॉर्श अधिक आक्रामक रुख अपना सकते हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर मजबूत होगा और कीमती धातुओं पर दबाव पड़ेगा। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा था कि वह शुक्रवार सुबह फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के उत्तराधिकारी की घोषणा करेंगे। दुनिया की छह प्रमुख प्रतिस्पर्धी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.33 प्रतिशत बढ़कर 96.60 पर कारोबार कर रहा था।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article