बिजनेस

SIP से काम नहीं चलेगा! रेगुलर इनकम चाहिए तो SWP करना शुरू करें, इसके बारे में जानें

मौजूदा समय में अधिकांश निवशक SIP के बारे में जानते हैं। इसलिए सिप करने वाले निवेशकों की संख्या करोड़ों में है। हालांकि, बहुत ही कम निवेशक SWP के फायदे जानते हैं। आइ जानते हैं कि कैसे SWP आपको रेगुलर इनकम प्रदान कर सकता है।

Image

एसडब्ल्यूपी

10,000एनएवीछोटे निवेशकों के बीच सिस्‍टमेटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (SIP) तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसकी वजह कम पैसे से निवेश की शुरुआत और दूसरे निवश माध्यमों से ज्यादा रिटर्न मिलना है। लेकिन छोटे निवेशकों के लिए एसआईपी के अलावा एक दूसरा फायदेमंद विकल्‍प है सिस्‍टमैटिक विथड्रॉल प्‍लान (SWP)। यह एक ऐसी सुविधा है जिसके जरिए निवेशक अपनी निवेश राशि में से रेगुलर इनकम प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या है एसडब्ल्यूपी और यह कैसे सिप से अलग है।

क्‍या है एसडब्ल्यूपी?

एसडब्ल्यूपी (SWP) यानी Systematic Withdrawal Plan एक ऐसा निवेश विकल्प है जिसमें आप अपने म्यूचुअल फंड निवेश से नियमित अंतराल पर पैसे निकाल सकते हैं। इसमें आप फंड की मूल राशि को पूरी तरह समाप्त किए बिना, मासिक या तिमाही रूप से एक तय राशि अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त कर सकते हैं।

उदाहरण से समझते हैं:

मुकेश सिन्‍हा के पास 5 लाख रुपये हैं। वह अपने निवेश पर प्रत्येक महीने 10,000 रुपये नियमित आय चाहते हैं। सिन्‍हा ने एक एबीसी म्‍यूचुअल फंड में एसडब्ल्यूपी के जरिए 5000 यूनिट्स खरीद ली जिसका एनएवी 100 रुपये हैं।

महीनारकमएनएवीबेची गई यूनिट्सबचे यूनिट्सफंड वैल्यू
जनवरी10,000 रुपये10397.094902.915,05,00 रुपये
फरवरी10,000 रुपये10595.244807.675,04,805 रुपये
मार्च10,000 रुपये10793.464714.215,04,420 रुपये
अप्रैल10,000 रुपये10892.594621.624,99,135 रुपये
मई10,000 रुपये11090.914530.714,98,378 रुपये
जून10,000 रुपये11289.284441.434,97,440 रुपये
एनएवी – नेट एसेट वैल्यूएसडब्ल्यूपी से मुकेश सिन्हा ने छह महीने में 60 हजार रुपये निकाले लेकिन फंड वैल्यू 4.97 लाख रुपये है। यानी, सिर्फ 3 हजार रुपए ही कम हुए।

परंपरागत निवेश माध्यमों से बेहतर

आम तौर पर रिटायरमेंट के समय प्राप्त होने वाली बड़ी रकम परंपरागत माध्यमों में निवेश की जाती है जिससे रिटर्न काफी कम मिलता है। इसके बजाय आप एसडब्ल्यूपी सुविधा के म्यूचुअल फंड में ज्यादा रिटर्न के साथ निश्चित आय प्राप्त कर सकते हैं।

इक्विटी, डेट या लिक्विड फंड में कौन बेहतर?

इक्विटी, डेट और लिक्विड तीनों फंडों में थोड़ा-थोड़ा निवेश सबसे बेहतर है। इक्विटी फंड से लंबी अवधि में ज्यादा पूंजी बनती है। जबकि डेट फंड मूल धन की सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न सुनिश्चित होता है। अगर, कम समय के लिए पैसा लगाना हो तो लिक्विड फंड में बेहतर रहेगा। कितने समय तक चलता है एसडब्‍ल्‍यूपी अगर किए हुए निवेश पर सालाना रिटर्न 12 प्रतिशत से अधिक है तब एसडब्ल्यूपी 100 महीने से ज्यादा अवधि तक चलेगा।

इन बातों पर गौर करें निवेश

  1. एसडब्ल्यूपी लंबी अवधि के लिए फायदेमंद है। छोटी अवधि में ज्यादा फायदा नहीं मिलता।
  2. एसडब्ल्यूपी तब ज्यादा फायदेमंद होता है जब आप बड़ी रकम निवेश करते हैं।

एसडब्ल्यूपी कैसे कराएं

अधिकांश म्‍यूचुअल फंड हाउस एसडब्ल्यूपी शुरू करने की सुविधा देते हैं। एसडब्ल्यूपी कैलकुलेटर एसडब्ल्यूपी कैलकुलेटर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसके जरिए निवेश की राशि, विथड्रॉवल राशि और अवधि निर्धारण की गणना आसानी से कर सकते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article