निवेश की दुनिया में म्यूचुअल फंड एक ऐसा विकल्प है जिसे छोटे से छोटे निवेशक भी आसानी से अपना सकते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश करने के दो प्रमुख तरीके होते हैं। पहला SIP (Systematic Investment Plan) और दूसरा Lumpsum (एकमुश्त निवेश)। अक्सर निवेशकों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर कौन-सा तरीका ज्यादा फायदेमंद है।
एसआईपी और एकमुश्त निवेश में अंतर
SIP के जरिए हर महीने छोटी-छोटी किस्तों में निवेश किया जा सकता है, जबकि लंपसम में आपको एक ही बार में बड़ी राशि लगानी होती है। अगर आपकी आमदनी नियमित है और आप धीरे-धीरे धन बनाना चाहते हैं तो SIP एक अनुशासित तरीका है। वहीं अगर आपके पास एक बड़ी राशि उपलब्ध है और आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो लंपसम बेहतर साबित हो सकता है, लेकिन हर निवेशक की जरूरत और स्थिति अलग होती है, इसलिए सही विकल्प चुनने से पहले इनके फायदे और सीमाओं को समझना जरूरी है।
SIP क्या है और इसके फायदे- SIP में निवेशक हर महीने एक तय राशि म्यूचुअल फंड में लगाते हैं। इससे निवेश अनुशासित तरीके से होता है और बाजार की उतार-चढ़ाव में औसत लागत का फायदा मिलता है। यह तरीका खासकर नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहतर है। यह नियमित आय वालों के लिए उपयुक्त, रिस्क कम, कॉस्ट एवरेजिंग का फायदे वाला है।
लंपसम निवेश क्या है- लंपसम निवेश में एक बार में बड़ी रकम लगाई जाती है। यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिनके पास बोनस, सेविंग्स या बड़ी रकम उपलब्ध है। लंबी अवधि में सही समय पर किया गया लंपसम निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। बड़ी रकम वालों के लिए बेहतर, सही समय पर ज्यादा रिटर्न की संभावना रहती है।
अब कुल मिलाकर कहें तो यदि आप हर महीने निवेश करने की आदत डालना चाहते हैं और आपके पास स्थिर आय है तो SIP सबसे अच्छा विकल्प है। वहीं, यदि आपके पास पहले से बड़ी रकम मौजूद है और आप लंबे समय तक उसे निवेशित छोड़ सकते हैं, तो लंपसम निवेश अधिक मुनाफा दे सकता है। दोनों विकल्पों के फायदे अलग-अलग हैं, इसलिए आपको अपनी जरूरत, निवेश क्षमता और जोखिम सहने की क्षमता के अनुसार सही तरीका चुनना चाहिए।
