बिजनेस

SIM Card Rules: जनवरी से बदल जाएगा सिम से जुड़ा ये बड़ा नियम, सरकार का नया प्लान

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 12, 2023, 11:19 AM IST

SIM Card Rules: सिम कार्ड से जुड़ा यह एक आईडी पर लिमिटेड सिम खरीदने का है। इसके जिरिए एक्स्ट्रा सिम खरीदने पर सरकार रोक लगाना चाहती है। इसके पीछे का मकसद लोगों को ऑनलाइनल फ्रॉड से बचाने का है।

Image

बल्क में सिम खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Photo : iStock

SIM Card Rules: केंद्र सरकार ने सिम कार्ड (Sim Card) खरीदने और बेचने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। हालांकि ये नियम 1 जनवरी 2024 से लागू होंगे। सिम कार्ड के नियमों के लिए कई बार डेडलाइन तय की गई लेकिन वो उस समय लागू नहीं हो पाए। सिम कार्ड से जुड़ा यह एक आईडी पर लिमिटेड सिम खरीदने का है। इसके जिरिए एक्स्ट्रा सिम खरीदने पर सरकार रोक लगाना चाहती है। इसके पीछे का मकसद लोगों को ऑनलाइनल फ्रॉड से बचाने का है। नए नियमों के तहत सिम कार्ड सेलर्स को रजिस्टर्ड करने और सिस्टम में शामिल होने से पहले KYC के प्रोसेस से गुजरना होगा।

लग सकता है 10 लाख का जुर्माना

नए नियम लागू होने के बाद बल्क में सिम खरीदने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। नए नियम के मुताबिक अगर कोई टेलीकॉम कंपनी किसी सेलर को बिना रजिस्ट्रेशन के सिम बेचने देती है तो उस पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है। सभी डीलर्स को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फर्जी सिम कार्ड और फाइनेंशियल फ्रॉड से बचने के लिए सरकार ये कदम उठा रही है। अभी देश में करीब 10 लाख सिम कार्ड सेलर हैं।

तीन साल के लिए हो जाएंगे ब्लैक लिस्ट

दरअसल, देश में कई ऐसे बिक्रेता हैं, जो बिना रजिस्ट्रेशन के ही सिम बेच रहे थे। साथ ही वेरिफिकेशन भी सही से नहीं कर रहे थे। इस वजह से सिम से अवैध गतिविधियों की आशंका बढ़ गई थी। साथ ही कई फ्रॉड के मामले सामने भी आए थे। सरकार ने इन समस्याओं से निपटने के लिए नियम बनाया है। सरकार ने कहा है कि अवैध गतिविधियों में शामिल सिम कार्ड बिक्रेताओं को बर्खास्त कर दिया जाएगा। उन्हें तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article