बिजनेस

300000 रुपये के पार पहुंची चांदी की कीमत, यह अभी टॉप नहीं! एक्सपर्ट का अगला टारगेट चौंकाने वाला

केडिया कमोडिटी के संस्थापक और निदेशक, अजय केडिया ने बताया कि चांदी की कीमत में यह तेजी ट्रंप द्वारा के नए टैरिफ के कारण है। अभी वर्ल्ड मार्केट में चांदी की कीमत 93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। एक बार चांदी 100 डॉलर प्रति औंस को टच करने की कोशिश करेगा। अगर ऐसा होता है जल्द ही भारतीय बाजार में चांदी की कीमत 3.30 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

Image

चांदी

चांदी की कीमत रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रही है। तमाम अनुमानों को फेल करते हुए चांदी रोज नया रिकॉर्ड बना रही है। आज चांदी की कीमत में 13,000 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही MCX पर चांदी की कीमत 301,315 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि दिसंबर, 2025 से लेकर अबतक चांदी की कीमत में 50000 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि, एक्सपर्ट चांदी की कीमत में अभी और तेजी की उम्मीद कर रहे हैं।

केडिया कमोडिटी के संस्थापक और निदेशक, अजय केडिया ने बताया कि चांदी की कीमत में यह तेजी ट्रंप द्वारा के नए टैरिफ के कारण है। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अगले महीने से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड से आने वाले सामानों पर 10% टैरिफ लगेगा, जिसे 1 जून से बढ़ाकर 25% किया जाएगा। इससे चांदी में नई तेजी लौटी है। केडिया के अनुसार, अभी वर्ल्ड मार्केट में चांदी की कीमत 93 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। एक बार चांदी 100 डॉलर प्रति औंस को टच करने की कोशिश करेगा। अगर ऐसा होता है जल्द ही भारतीय बाजार में चांदी की कीमत 3.30 लाख रुपये तक पहुंच सकती है।

सोने में भी जारी रह सकती है तेजी

चांदी के अलावा सोने की कीमत में भी जबरदस्त तेजी है। 19 जनवरी की सुबह MCX पर गोल्ड फरवरी वायदा करीब ₹3,000 या 2% से ज़्यादा बढ़कर ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर टैरिफ की धमकी से जियोपॉलिटिकल जोखिम बढ़ गया, जिससे निवेशक सुरक्षित एसेट की ओर आकर्षित हुए। सोने और चांदी की कीमतों में तेज़ी का मुख्य कारण बढ़ा हुआ जियोपॉलिटिकल जोखिम है। ग्रीनलैंड पर ट्रंप की आक्रामकता और यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकी ने यह चिंता बढ़ा दी है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था एक बड़ी मंदी के कगार पर हो सकती है।

सावधानी से निवेश करें

कमोडिटी एक्सपर्ट का कहना है कि चांदी और सोने में जबरदस्त वोलैटिलिटी है। इसलिए कभी भी बड़ा करेक्शन आ सकता है। इससे बचने के लिए निवेशक को बहुत ही सावधानी से कदम उठाने की जरूरत है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article