बिजनेस

क्या होम लोन को जल्दी चुकाना चाहिए? जानें प्रीपेमेंट के फायदे और नुकसान

अगर आपके नाम पर भी होम लोन चल रहा है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। लोन का नाम सुनते ही लोगों को मन में आता है कि जल्दी से जल्दी इसको चुका कर खत्म किया जाए। लेकिन समय से पहले लोन चुकाने के कुछ फायदे और नुकसान भी होते हैं आइए आपको बताते हैं प्री-पेमेंट के फायदे नुकसान।

Image

Home Loan

होम लोन लेने से घर खरीदने का सपना पूरा करना आसान हो जाता है, लेकिन कई लोग कोशिश करते हैं कि वे लोन जल्दी चुका दें ताकि ब्याज का बोझ कम हो सके। इसे ही होम लोन प्रीपेमेंट कहा जाता है। प्रीपेमेंट करने से लोन की मूल राशि घट जाती है और आगे चलकर आपको कम ब्याज देना पड़ता है। हालांकि, यह फैसला हर स्थिति में सही नहीं होता, इसलिए इसे समझना जरूरी है। कुछ बैंक एक साल से पहले लोन के प्रीपेमेंट पर पेनल्टी भी वसूलते हैं। ये उनका इनिशियल लॉक इन पीरियड होता है। अगर आपके लोन पर ऐसी कोई पेनल्टी लगती है, तो प्रीपेमेंट करना आर्थिक रूप से नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए यह कदम उठाने से पहले लोन की शर्तें और पेनल्टी के नियम अच्छी तरह पढ़ना जरूरी है।

पहले लोन चुकाने के क्या हैं फायदे?

अगर आपका होम लोन अधिक ब्याज दर पर चल रहा है और मौजूदा बाजार दरें कम हैं, तो प्रीपेमेंट करना फायदेमंद हो सकता है। ऐसा करने से आपका लोन जल्दी खत्म होगा और आपको कुल ब्याज भी कम देना पड़ेगा। लेकिन इससे आपकी लिक्विडिटी यानी हाथ में उपलब्ध पैसा कम हो सकता है, जिससे अचानक किसी बड़े खर्च की स्थिति में दिक्कत आ सकती है। इसलिए प्रीपेमेंट करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास आपातकालीन खर्चों के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है और आपकी आमदनी स्थिर है।

ये है बड़ा फायदा

प्रीपेमेंट का एक बड़ा फायदा यह है कि इससे लोन का टेन्योर कम हो जाता है, मासिक बजट हल्का होता है और ब्याज की रकम में अच्छी-खासी बचत होती है। हालांकि, यह फैसला लेने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति, जिम्मेदारियों और भविष्य की योजनाओं का मूल्यांकन करना बेहद जरूरी है। यदि आपकी आय मजबूत है, कोई बड़ा खर्च आने वाला नहीं है और लोन की ब्याज दर ज्यादा है, तो होम लोन प्रीपेमेंट आपके लिए एक समझदारी भरा कदम साबित हो सकता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article